Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

गुरुग्राम में तांडव : प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदामों में लगी भीषण आग, 6 सोसायटियों में छाया काला धुआं, झुग्गियों के बाद अब यहां मची तबाही

Updated on Sunday, April 26, 2026 12:21 PM IST

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार की सुबह आग की दो बड़ी घटनाओं से दहल गई। पहले शनिवार रात सिकंदरपुर में 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हुईं और रविवार तड़के बजघेड़ा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा गया, जिससे आसपास की हाई-राइज सोसायटियों में रहने वाले हजारों लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बजघेड़ा में स्थित स्क्रैप क्रश करने वाली फैक्ट्री में सुबह करीब 5 बजे आग लगने का पता चला। तेजी से फैला दायरा: प्लास्टिक और स्क्रैप होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के लकड़ियों के दो गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

चार घंटे का संघर्ष: फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्लास्टिक के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, जिसे बुझाने में करीब 4 घंटे का समय लगा।

आसपास की सोसायटियों में घुसा धुआं, इलाका खाली कराया
हादसे वाली जगह के पास ही जारा रोसा और परीना हाई राइज जैसी 5-6 बड़ी सोसायटियां और बजघेड़ा गांव की घनी आबादी है।
सांस लेना हुआ दूभर: धुएं का गुबार फ्लैटों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
सुरक्षा घेरा: पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया और लोगों को आग वाली जगह से दूर रहने की हिदायत दी।


एक रात पहले 100 झुग्गियां हुईं स्वाहा
इससे पहले शनिवार देर रात सिकंदरपुर के पास स्थित झुग्गियों में भीषण आग लगी थी। इसमें 100 से ज्यादा परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीमें रविवार सुबह तक वहां सर्चिंग और कूलिंग ऑपरेशन में जुटी रहीं।


फायर ऑफिसर की चेतावनी: गर्मी में बढ़ता खतरा
फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि प्लास्टिक के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने लोगों और फैक्ट्री मालिकों से अपील की है:
शॉर्ट सर्किट से बचाव: गर्मी के मौसम में बिजली के उपकरणों और वायरिंग की जांच कराते रहें।
सावधानी: ज्वलनशील पदार्थों (प्लास्टिक, लकड़ी, स्क्रैप) के पास अतिरिक्त सावधानी बरतें।
फायर सिस्टम: गोदामों और फैक्ट्रियों में आग बुझाने के उपकरण हमेशा तैयार रखें।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X