Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

प्रवेश वर्मा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं, करेंगे मानहानि का मुकदमा: AAP

Updated on Saturday, April 25, 2026 18:46 PM IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की फर्जी फ़र्ज़ी तस्वीरें जारी की हैं और कहा कि इसके लिए पार्टी उन पर मानहानि का मुकदमा करेगी। आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने आज यहां चेतावनी दी कि जिन अन्य लोगों ने भी केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें प्रचारित की है उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी सारी तस्वीरें फर्जी हैं, जो ‘पिंट्रेस्ट’ से डाउनलोड की गई हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी और प्रवेश वर्मा अपना घर जनता के लिए खोल दें, अरविंद केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। जनता को पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान हैं?

उन्होंने भाजपा को ‘भारतीय झूठा पार्टी’ करार दिया और कहा कि झूठ फैलाने के लिए ये लोग हिटलर के प्रचार सचिव गोएबल्स के सिद्धांत का पालन करते हैं और इसी तरह से झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रवेश वर्मा को चुनौती देता हूं कि वे तीनों अपना घर खुलवाएं। अरविंद केजरीवाल का घर भी खुलेगा, जनता जाएगी, देखेगी और खुद फैसला कर लेगी।”

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर केजरीवाल के नए घर की तथाकथित तस्वीरें दिखाईं लेकिन मज़े की बात ये है कि ये तस्वीरें उनके घर की नहीं, बल्कि ‘पिंट्रेस्ट’ से डाउनलोड की गई हैं। प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई सारी तस्वीरें फर्ज़ी हैं। आतिशी ने कहा कि भाजपा वालों के ऐसे दिन आ गए हैं कि जब श्री केजरीवाल के खिलाफ कुछ मिलता नहीं, तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा केजरीवाल के घर की दिखाई जा रही तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं। झूठ फैलाने वाले नेता और टीवी चैनल अब मानहानि के केस के लिए तैयार रहें। हिम्मत है तो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल और प्रवेश साहिब सिंह भी अपना घर जनता के लिए खोल दें। केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। फिर जनता खुद तय कर लेगी कि असली आलीशान महल किसका हैं।

 

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X