Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट से बारूदी सुरंग हटाने में तुर्की ने अपनी भागीदारी के दिए संकेत

Updated on Saturday, April 25, 2026 18:44 PM IST

लंदन। तुर्की ने संकेत दिया है कि ईरान और अमरीका के बीच समझौता होने की स्थिति में वह होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है। तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने यहां कहा कि किसी भी संभावित अभियान का नेतृत्व बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन द्वारा किया जाएगा और ऐसे ढांचे के तहत तुर्की को भागीदारी में कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह गठबंधन किसी नये संघर्ष में शामिल होता है तो तुर्की अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करेगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों का समाधान पाकिस्तान में होने वाली अगली वार्ता में संभव हो सकता है। इस बीच, अमरीका ने जलडमरूमध्य में ईरान की गतिविधियों को लेकर चेतावनियां तेज कर दी हैं और नौसैनिक उपस्थिति बढ़ाई है।

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूरोपीय देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे ठोस कार्रवाई के बजाय केवल कूटनीतिक बैठकों तक सीमित हैं। पिछले हफ़्ते ब्रिटेन और फ़्रांस द्वारा समुद्री सुरक्षा पर आयोजित कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका “फैंसी बैठकों” के बजाय “गंभीर” यूरोपीय प्रयास का स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि यूरोप को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि उसकी ऊर्जा आपूर्ति इस मार्ग पर निर्भर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस संकट में अमेरिका अब यूरोपीय समर्थन पर निर्भर नहीं है।


अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमरीकी नाकेबंदी के कारण ईरान आर्थिक रूप से दबाव में है और उसे भारी नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अप्रैल से अमरीकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों के आसपास गतिविधियों को नियंत्रित कर रही है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस का परिवहन होता है। अमरीका ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने का प्रयास करता है, तो इसे संघर्षविराम का उल्लंघन माना जाएगा और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

यह चेतावनी फारस की खाड़ी में अमेरिका की बढ़ती नौसैनिक मौजूदगी के बीच आई है। अमेरिकी सेना ने 13 अप्रैल से होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले यातायात को प्रभावी ढंग से रोक दिया है। इससे दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और एलएनजी की आपूर्ति होती है, हालांकि वे कुछ विशेष शर्तों के तहत गैर-ईरानी जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दे रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इस मुद्दे को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच मतभेद बढ़ते दिख रहे हैं, जबकि क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

 

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X