Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

भारत ने श्रीलंका को मानवीय सहायता के तहत मेडिकल यूनिट क्यूब और सैन्य सहयोग प्रदान किया

Updated on Saturday, April 25, 2026 13:12 PM IST

भारत ने अपने निरंतर मानवीय सहयोग के तहत शुक्रवार को श्रीलंका को दो बीएचआईएसएम (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित और मैत्री) क्यूब सौंपे। यह कदम भारत की ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के तहत उठाया गया है। ये आधुनिक पोर्टेबल मेडिकल यूनिट हैं, जिनमें एक साथ करीब 200 आपातकालीन मामलों को संभालने की क्षमता है। इनमें जरूरी दवाइयां और छोटे ऑपरेशन के लिए सर्जिकल उपकरण भी मौजूद हैं, ताकि तुरंत इलाज दिया जा सके।

इसके साथ ही भारत अपनी समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए श्रीलंका नौसेना को 50,000 राउंड नौ मिमी गोलियां भी सौंपेगा। ये मेडिकल यूनिट भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक के जरिए पहुंचाई गईं, जो 21 अप्रैल को कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा था। यह जहाज चौथे द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास में हिस्सा लेने आया है, जो 27 अप्रैल तक चलेगा। आईएनएस निरीक्षक भारतीय नौसेना का एक डाइविंग सपोर्ट और सबमरीन रेस्क्यू जहाज है।

भारतीय नौसेना के अनुसार, इन-एसएलएन डाइविंग एक्सरसाइज भारत और श्रीलंका के बीच गहरे समुद्री सहयोग का एक अहम हिस्सा है। यह दोनों देशों की साझेदारी, भरोसे और मिलकर काम करने की भावना को दिखाता है। यह सहयोग हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, आपसी विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लक्ष्य से किया जा रहा है, जिसे ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति) विजन के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

कोलंबो में चल रही यह एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री सहयोग और पेशेवर तालमेल को और मजबूत कर रही है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि समुद्र के नीचे किए गए मिक्स्ड-गैस डाइव्स में दोनों देशों के गोताखोरों ने बेहतरीन तालमेल, कौशल और सटीकता दिखाई।

इसके अलावा, गोताखोरों ने डाइविंग के बाद एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच भी खेला। साथ ही दोनों देशों के गोताखोरों ने मिलकर बीच की सफाई भी की, जिससे समुद्र और तटों को साफ रखने का संदेश दिया गया। 

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X