Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

भाजपा की सरकार बनने के बाद हर पुरानी फाइल खुलेगी और न्याय होगा : पीएम मोदी

Updated on Friday, April 24, 2026 20:03 PM IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमदम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और राजनीतिक बदलाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उनके मंच पर आरजीकर प्रकरण में पीड़िता की मां और पनिहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्न देबनाथ भी मौजूद रहीं।

पीएम मोदी ने कहा- वह बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आए हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हर पुरानी फाइल खुलेगी और न्याय होगा। उन्होंने कहा कि वह बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आए हैं कि भाजपा उनके सपनों को टूटने नहीं देगी। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर पहुंचने के दौरान एक बहन ने उन्हें राखी भेंट की, जिसके बाद उन्होंने बहनों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोली जाएंगी
उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोली जाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं न्याय मांगती हैं, लेकिन उन्हें संरक्षण देने के बजाय चुप रहने की सलाह दी जाती है।

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था लगातार कमजोर हुई
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि एक मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के शासन में उसे छीन लिया। यह स्थिति राज्य के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

यह बदलाव जनता के एक वोट से संभव
प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश को स्वतंत्रता का संदेश दिया था और अब बंगाल में नई दिशा देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव जनता के एक वोट से संभव है और मतदाता राज्य के भविष्य का फैसला करेंगे।

अपने दौरे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बेलूड़ मठ पहुंचने को सौभाग्य बताया। उन्होंने गंगा दर्शन, आम लोगों से मुलाकात और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में मां काली को नमन करने की बात भी कही। साथ ही राज्य की माताओं और बहनों को सम्मान प्रकट किया।

दोषियों को दंड मिलेगा
सभा के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल का गौरव वापस लाने, इसे अवसरों की भूमि बनाने और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित जांच होगी और दोषियों को दंड मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X