Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

प्रदेश में भय का माहौल, सरकार और पुलिस नींद में सोई हुई : दिग्विजय चौटाला

Updated on Friday, April 24, 2026 19:47 PM IST

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में प्रस्तावित छात्र महापंचायत में केवल इनसो ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के अनेक छात्र संगठनों के साथ-साथ विभिन्न खाप पंचायतों के प्रतिनिधि व राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे और छात्र हितों से जुड़े इस गंभीर मसले पर आगामी रणनीति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। डॉ चौटाला शुक्रवार को सिरसा में आयोजित जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने हिसार घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की ओर से छात्रों और उनके हित में आवाज उठाने वाले नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा गया और स्पष्ट रूप से सरकार हर कदम पर इस षड्यंत्र में शामिल है। उन्होंने कहा कि छात्र हित में आवाज बुलंद करने पर बौखलाकर सरकार ने ऐसे षड्यंत्र की रचना की है, मगर हम किसी भी अन्याय के आगे नहीं झुकेंगे और लोकतांत्रिक तरीके व न्यायालय के माध्यम से न्याय हासिल करेंगे। डॉ चौटाला ने कहा कि छात्र महापंचायत में एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस दौरान जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्रों के साथ हिसार स्थित जीजेयू में हो रहे अन्याय को लेकर वे ज्ञापन सौंपने गए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से गलत तरीके से छात्रों और कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया।

उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर और नोटिस के पुलिस ने सादी वर्दी में पिस्तौल की नोक पर रातों-रात कार्यकर्ताओं को उठाया और उन्हें प्रताड़ित किया। फतेहाबाद में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में खराब हालातों के चलते लोग भय भरे माहौल में जीने को मजबूर है और भाजपा सरकार व पुलिस नींद में सोई हुई है। उन्होंने एक ताजा घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए बताया कि अब धार्मिक स्थान भी सुरक्षित नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा की जाट धर्मशाला में 8-10 अज्ञात लोग वीरवार देर रात दीवार फांदकर एके-47, पिस्टल लेकर घुसते है और आतंक मचाते है। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग कौन थे ? ये पुलिस बताए। दिग्विजय ने कहा कि कभी गमले टूटने के जुर्म में छात्रों को जेल में डाल दिया जाता है, कभी पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर डराया धमकाया जाता है तो कभी भिवानी में बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी हमारा पीछा करती है। उन्होंने कहा कि इसी अन्याय के खिलाफ हिसार में लोग लामबंद होंगे।

दिग्विजय ने कहा कि महापंचायत को देखते हुए सरकार ने 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, लेकिन भाजपा के 9 विधायकों ने इस मुद्दे पर हमारा समर्थन किया है। दिग्विजय ने आह्वान किया कि सभी अधिक से अधिक संख्या में हिसार में प्रस्तावित 27 अप्रैल की छात्र महापंचायत में शामिल हो ताकि छात्रों को न्याय मिले और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सके।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X