Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

ईरान से नहीं हुई डील पूरी तो बहुत सारे बम फटेंगे, ट्रंप का सख्त संदेश-और नहीं बढ़ाएंगे संघर्ष विराम

Updated on Tuesday, April 21, 2026 11:31 AM IST

ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी डील को स्वीकार नहीं करता है तो संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में दूसरे चरण की वार्ता के लिए ईरान तैयार है। सूत्रों के अनुसार , अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और शीर्ष अमेरिकी अधिकारी संभावित वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान रवाना होने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को घोषित युद्धविराम अमेरिकी पूर्वी समय के अनुसार बुधवार शाम को समाप्त हो जाएगा और मैं जल्दबाजी में कोई बुरा सौदा नहीं करने वाला। हमारे पास बहुत समय है। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने यह भी कहा कि शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा, “ईरान चाहता है कि मैं इसे खोल दूं, लेकिन जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, मैं इसे नहीं खोलूंगा।”

कल सोमवार सुबह पीबीएस न्यूज़ से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्धविराम समाप्त होता है, तो बहुत सारे बम फटने लगेंगे। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरानी वार्ताकार इस्लामाबाद में होने वाली नई वार्ता में भाग लेंगे, तो उन्होंने कहा: “मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है, उन्हें वहां होना चाहिए। हमने वहां मौजूद रहने पर सहमति जताई थी, हालांकि वे कहते हैं कि हमने सहमति नहीं दी। हम देखेंगे कि वे वहां आते हैं या नहीं। अगर वे वहां नहीं भी होते हैं, तो भी कोई बात नहीं।”

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक्स पर बताया कि सोमवार सुबह तक अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले 27 जहाजों को वापस भेज दिया।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X