Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील में भारी रकम देने का क‍िया दावा

Updated on Tuesday, April 21, 2026 10:55 AM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील (जेसीपीओए) को लेकर फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खराब समझौता बताया और कहा कि उनकी अगुवाई में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा क‍ि सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर कहा, ''हम जो डील ईरान के साथ कर रहे हैं, वो जेसीपीओए (जिसे आम तौर पर “ईरान न्यूक्लियर डील” कहा जाता है) से कहीं बेहतर होगी। यह डील बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन ने की थी, और यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ी सबसे खराब डील्स में से एक थी। यह सीधे तौर पर ईरान को परमाणु हथियार की तरफ ले जाने का रास्ता था, लेकिन जो नई डील हम बना रहे हैं, उसमें ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और न ही होने दिया जाएगा।'' ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, ''उन्होंने 1.7 बिलियन डॉलर नकद “ग्रीन” पैसे के रूप में दिए थे, जिसे एक बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजा गया, ताकि वहां की लीडरशिप उसे जैसे चाहे वैसे खर्च करे। इसके लिए वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश निकाल लिया गया था। वहां के बैंकरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।


ट्रंप ने कहा, इसके अलावा सैकड़ों बिलियन डॉलर भी ईरान को दिए गए। अगर मैं उस डील को खत्म नहीं करता, तो आज इजरायल और पूरे मिडिल ईस्ट में यहां तक कि हमारे अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल हो चुके होते।


ट्रंप ने बताया क‍ि फेक न्यूज, जैसे वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डेविड इग्नेशियस, जेसीपीओए की बात करना पसंद करते हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह कितनी खतरनाक और हमारे देश के लिए शर्मनाक डील थी।
ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, अगर मेरे तहत कोई नई डील होती है, तो वह सिर्फ इजरायल और मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि यूरोप, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करेगी। यह ऐसी डील होगी जिस पर पूरी दुनिया को गर्व होगा, ना कि पिछली तरह शर्मिंदगी और अपमान झेलना पड़ेगा, जो हमें कमजोर और अक्षम नेतृत्व की वजह से सहना पड़ा।''

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X