Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

Updated on Monday, October 26, 2026 20:28 PM IST

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, दिनदहाड़े हो रही हत्याओं, अपहरण, नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद को लेकर भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि नशे, रंगदारी, माफिया और गैंगस्टरों के आतंक से मुक्ति के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी की संकल्पबद्ध और निर्णायक नेतृत्व वाली सरकार आवश्यक है। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब के नागरिक असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

चुग ने कहा कि पिछले 24 से 36 घंटों में सामने आई मोगा में दो युवकों की हत्या, पटियाला के 27 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद संगरूर में उसका शव मिलने और दोआबा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हुए बर्बर हमले जैसी घटनाएं पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बताएं कि इन मामलों में कितनी गिरफ्तारियां हुईं, पुलिस ने क्या कार्रवाई की और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब नागरिकों की जान सुरक्षित नहीं है, तब सरकार की जवाबदेही से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है।

चुग ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार, रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क केवल पुलिस की चुनौती नहीं, बल्कि राज्य की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा गंभीर संकट बन चुके हैं। भाजपा नेता सुनील जाखड़ द्वारा उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करके सर्वे कराने के बाद भी यदि सरकार नशे के नेटवर्क को तोड़ने, उसकी आपूर्ति रोकने और युवाओं को बचाने में सफल नहीं होती, तो जनता को उस खर्च और उसके परिणामों का हिसाब मिलना चाहिए। उन्होंने नशा तस्करी, अवैध दवा बिक्री, जेलों से संचालित नेटवर्क और पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाले नशीले पदार्थों तथा हथियारों के आरोपों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

चुग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट संकल्प व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे का पूर्ण सफाया किया जाएगा। चिट्टा बेचने वालों, नशे की आपूर्ति करने वालों और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क में शामिल अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर कठोर सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केवल छोटे तस्करों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क के संचालकों, वित्तपोषकों, राजनीतिक संरक्षण देने वालों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की पहचान कर उनके विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करनी होगी। जहां भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलू सामने आते हैं, वहां संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

चुग ने कहा कि भाजपा पंजाब को भयमुक्त, अपराधमुक्त और नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को ऐसी सरकार चाहिए जो अपराधियों के बजाय पीड़ितों के साथ खड़ी हो, नशा तस्करों को संरक्षण देने के बजाय उन्हें सजा दिलाए और युवाओं के भविष्य को राजनीतिक स्वार्थों की भेंट न चढ़ने दे। उन्होंने भगवंत मान सरकार से हत्याओं और अपहरण के मामलों में तत्काल कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान के परिणामों का सार्वजनिक विवरण और अपराधियों के राजनीतिक संबंधों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। चुग ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का संकल्प पंजाब को नशे और गैंगस्टरवाद के चंगुल से मुक्त कराने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

पंजाब के मोगा में हुई फायरिंग की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चुग ने कहा कि राज्य में गोलीबारी और हिंसक घटनाओं का लगातार सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं। पंजाब की जनता को भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून के शासन में जनता का विश्वास कायम रह सके।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X