Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत, श्रद्धा से किया नमन

Updated on Monday, October 26, 2026 20:19 PM IST

चंडीगढ़/लुधियाना : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय धार्मिक समागम के तहत श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा रजिस्टर्ड द्वारा श्री गुरु रविदास चौक, बस्ती जोधेवाल में भगवान वाल्मीकि जी को समर्पित विशाल शोभा यात्रा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधान सभा हलका खन्ना से विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद ने अपने साथियों सहित शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी करके भगवान वाल्मीकि जी के प्रति अपनी आस्था का प्रकटीकरण किया। पूरे समागम के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के साथ पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने भी अपने साथियों सहित विशेष रूप से शिरकत की।

इस अवसर पर मंत्री सौंद ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं समूचे मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके द्वारा रचित रामायण का महान ग्रंथ भारतीय संस्कृति, मर्यादा, नैतिकता और आदर्श जीवन के मूल्यों का अनमोल खजाना है। भगवान वाल्मीकि जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को सदाचार, समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक समागम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संभालने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को महान व्यक्तित्वों के जीवन और विचारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज में प्यार, सद्भावना और आपसी भाईचारे को और मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर ओएसडी करुण अरोड़ा, विकास अग्रवाल, लवलेश अरोड़ा, पीए महेश कुमार, आम आदमी पार्टी के युवा नेता करण वर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने धार्मिक समागम में भागीदारी करते हुए भगवान वाल्मीकि जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X