Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन

Updated on Monday, October 26, 2026 17:39 PM IST

सोनीपत : ज्ञान गंगा मांटेसरी एंड मॉडल स्कूल में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण और कविता पाठ के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व, जीवन आदर्शों और भारतीय साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुधीर जैन, डायरेक्टर ध्रुव जैन और प्राचार्या मीनाक्षी खुराना ने मां सरस्वती एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण करके किया।


इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर जैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। उनके द्वारा रचित रामायण युगों-युगों से मानवता का मार्गदर्शन करती आ रही है। रामायण में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और मानवता का सुंदर चित्रण मिलता है। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सद्भाव, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करके ही एक सशक्त, संस्कारवान और आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।


विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी खुराना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिवर्तन, ज्ञान, साधना और आत्मबोध का प्रेरणादायक उदाहरण है। रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने तक की उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में सकारात्मक बदलाव लाकर अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिव्यांका और मयंक ने भाषण के माध्यम से बताया कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, परिश्रम, आत्मचिंतन और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। वहीं तनिष्का, हिमांशी, मन्नत, स्वास्तिक, चिराग और रिया ने कविता पाठ के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भावपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सतीश, कविता, रोजी, मेघा, काजल, शालू, भावना, दिव्या, पूजा, नीरू, सीमा, ज्योति, कविता नैन, कोमिला, रजनी, मनीषा, निशी, पिंकी, मोनिका दूहन, आशिमा और सौरभ सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X