Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:21 PM IST

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम परिवार मिलन कार्यक्रम है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से परिवार के नाते देश के लगभग 140 करोड़ लोगों से रूबरू होते हैं और महत्वपूर्ण बातें सांझा करते हैं। विज आज अम्बाला छावनी के मोंगा अस्पताल के संचालक डा. तरसेम मोंगा के आवास पर शहर के प्रबुद्ध लोगों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को देख व सुन रहे थे। इससे पहले, उनका यहां पहुंचने पर डा. तरसेम मोंगा, उनकी धर्मपत्नी डा. आशा, बेटे डा. अखिल मोंगा के अलावा परिवार सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोगों से रूबरू होते हैं। इस मौके पर वह महत्वपूर्ण बातें एवं जानकारी लोगों के साथ सांझा करते हैं। देश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा जो प्रयोग किए जा रहे हैं उस बारे सभी को अवगत करवाते हैं, ऐसी अनुभूति जैसे साईंस या तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने कार्य किए हैं उनके परिचय बारे भी सभी को जानकारी देते हैं।
उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि आज मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जैविक खेती बारे प्रेरित किया है और उसके तहत उदाहरण भी दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना भी है कि हर किसान जिसके पास जितनी भी जमीन है उसमें से 25 प्रतिशत जमीन पर वह जैविक खेती जरूर करे ताकि लोगों को बिना खाद और बिना कैमिकल के खाने की चीजें मिल सकें। इसके अलावा, उन्होंने खेती में विविधता की भी बात की है।


'वोकल फॉर लोकल' का संकल्प: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अपील—दीपावली और छठ पर खरीदें स्थानीय उत्पाद, अंबाला छावनी में बनेगा भव्य छठ घाट
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वोकल फोर लोकल के बारे भी प्रधानमंत्री ने जोर दिया है। स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने बारे प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के साथ-साथ आगामी पर्व पर हमें स्थानीय उत्पादों यानि स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदना है ताकि वोकल फोर लोकल को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हमें स्थानीय कारीगरों को भी बढ़ावा देना है।
उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने दीपावली पर्व के साथ-साथ छठ पूजा या अन्य पर्वों की भी बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियां आएं। विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में छठ पूजा के लिए उन्होंने एक घाट बनाने के लिए राशि स्वीकृत की है और घाट बनाया जा रहा है ताकि इस पर्व से जुड़े लोग एक ही जगह पर एकत्रित होकर पर्व को हर्षोल्लास व भव्य तरीके से मना सकें।


प्रधानमंत्री ने ई-संजीवनी की सराहना की, मेरे पास जब स्वास्थ्य विभाग था तो हरियाणा में शुरू करवाई ई-संजीवनी : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से ई-संजीवनी की विशेषता बारे भी बताया है। उन्होंने कहा कि जब उनके पास स्वास्थ्य विभाग था तो उन्होंने ई-संजीवनी की शुरूआत करवाई थी जिसका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। यह नेटवर्क ई-संजीवनी के माध्यम से सभी को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पर डाक्टर नहीं है वहां पर ई-संजीवनी के माध्यम से लोगों का बेहतर ईलाज भी किया जा रहा है।
इस मौके पर डा. तरसेम मोंगा, उनकी धर्मपत्नी डा. आशा, उनके बेटे डा. अखिल मोंगा, पुत्रवधु आकांशा, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, संजीव वालिया, सुदर्शन सहगल, विपिन खन्ना, शैली खन्ना, गोपी सहगल, एडी गांधी, किरण पाल चौहान, प्रेम राणा, जसवंत जैन के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X