Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:15 PM IST

पंचकूला : पंचकूला के रायपुर रानी और चंडीमंदिर क्षेत्र में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। हरिपुर ढाबर गांव के आसपास हुई इस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी ने हाथापाई के दौरान एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। पंचकूला के डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन आरोपी रायपुर रानी और चंडीमंदिर क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसके बाद सीआईए-1 की टीम और स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर बाइक सवार तीन आरोपियों पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि घेराबंदी से बचकर भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए। इसके जवाब में पुलिस ने पांच राउंड गोलियां चलाईं। दोनों ओर से हुई फायरिंग में अमितेश और दीपक को गोली लग गई। वहीं, तीसरे आरोपी लखविंदर ने हाथापाई के दौरान एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में घायल हुए आरोपियों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुल नौ राउंड फायरिंग हुई। दोनों घायल आरोपी अंबाला के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी कुरुक्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी लूटपाट और स्नैचिंग से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है। साथ ही, बरामद हथियारों और बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मुठभेड़ और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X