Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

हरियाणा को विकास में अव्वल बनाने के बजाय साइबर अपराधों में अव्वल बना रही भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:13 PM IST

सिरसा : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा में लगातार बढ़ते अपराध, नशाखोरी, बेरोजगारी और साइबर ठगी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास, रोजगार और खुशहाली में अव्वल बनाने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश अपराधों की बढ़ती रफ्तार के कारण चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। विशेष रूप से साइबर अपराध के मामलों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि सरकार की कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में हरियाणा में साइबर अपराध के 751 मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 1,815 हो गई। इस प्रकार महज एक वर्ष में लगभग 142 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। इसी अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध के मामलों में करीब 18 प्रतिशत और पड़ोसी पंजाब में लगभग 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हरियाणा में वृद्धि की दर राष्ट्रीय औसत से लगभग आठ गुना अधिक होना अत्यंत गंभीर विषय है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, नशे का फैलता जाल और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसरों का अभाव सामाजिक असुरक्षा को बढ़ा रहा है। नशे और आपराधिक गिरोहों के प्रभाव से युवाओं को बचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।


इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर अपराध के नए तरीकों से आम नागरिकों, बुजुर्गों तथा व्यापारियों की मेहनत की कमाई पर खतरा बढ़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया कि साइबर अपराध रोकने के लिए सरकार ने क्या प्रभावी कदम उठाए हैं और पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस दिलाने में कितनी सफलता मिली है? साइबर पुलिस थानों में प्रशिक्षित कर्मचारियों, आधुनिक तकनीक और जांच संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।


सांसद ने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रचार के बजाय कानून व्यवस्था मजबूत करने, नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने, युवाओं को रोजगार देने और साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि प्रदेश की जनता को केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि सुरक्षित वातावरण और जवाबदेह शासन चाहिए। भाजपा सरकार को बढ़ते अपराधों पर अपनी उपलब्धियों और विफलताओं का वास्तविक हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।


धान उत्पादक किसानों का बकाया भुगतान तत्काल जारी करे सरकार : कुमारी सैलजा
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की मंडियों में धान उठान में देरी और भुगतान अटकने से किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं। करीब 88 हजार किसानों का 2,148 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार 72 घंटे में भुगतान के नियम का पालन सुनिश्चित करे। मंडियों से धान का तत्काल उठान करवाया जाए और सभी किसानों के बैंक खातों में बकाया राशि बिना देरी जमा करवाई जाए।


बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद धान व कपास की फसलों का मुआवजा दे हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा में फतेहाबाद जिलों के अनेक गांव हड़ोली, निमाड़ी, दादूपुर, रत्ताखेड़ा, जलोपुर और भटूसोत्र सहित आसपास के गांवों में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान व कपास की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मंडियों में किसानों की भीगी और खराब हुई फसल की भी सरकार भरपाई करे। सांसद ने मांग की कि सरकार तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे तथा फसल खरीद में नमी संबंधी नियमों में राहत प्रदान करे। किसानों को संकट में अकेला छोड़ना अन्याय होगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X