Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

"30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा", अनिल विज ने विपक्ष पर कसा तंज

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:06 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 अक्टूबर को इंडी गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा और मॉक प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान के संबंध पर हमला करते हुए कहा कि "फारूक अब्दुल्ला जी का जो चरित्र है वह देश के जन-जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं"। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि "कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती हैं लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा" ।


फारूक अब्दुल्ला पर अनिल विज का बड़ा हमला
विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह भटकी हुई आत्माएं हैं क्योंकि देश की जनता ने इनको पूरे देश से ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने आप को जनता में जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन के सिलेंडर लगाकर कभी किसी मुद्दे का, कभी किसी कंपनी का जीवित होने का प्रमाण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर के लिए भारत के इरादे ठीक नहीं है, के बारे में दिए गए बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "फारूक अब्दुल्ला जी का जो चरित्र है वह देश के जन-जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं"।


उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है तो कश्मीर भारत का है, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कांग्रेस द्वारा वहां लगाई गई अनुच्छेद 370 को हटाकर विशेष दर्जा खत्म किया है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर भी भारत का वैसे ही अंग है जैसे पंजाब है, हरियाणा है, उत्तर प्रदेश और राजस्थान है और कश्मीर तथा कश्मीर के लोगों ने इसका स्वागत किया है।


"कश्मीर में अब जी की बैठकें और अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे, विपक्ष के प्रहार नाकाम होंगे"
विज ने कहा कि कश्मीर में अब जी-20 की बैठक आयोजित की जाती हैं। इसी प्रकार से कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच भी आयोजित किए जाते हैं लेकिन कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती हैं लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X