Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

ईरानी तेल टैंकर पर सवार चालक दल के सदस्य पड़े बीमार, श्रीलंका से मांगी मदद

Updated on Sunday, October 25, 2026 17:04 PM IST

गाले : श्रीलंका ने रविवार को बताया कि उनकी समुद्री सीमा के पास फंसे ईरानी तेल टैंकरों में सवार बीमार चालक दल सदस्यों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। इनकी संख्या 27 के करीब बताई गई।

श्रीलंकाई मीडिया आउटलेट डेली मिरर के अनुसार, श्रीलंका के अधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत के दौरान (शनिवार) बीमार नाविकों को राजधानी कोलंबो से लगभग 115 किलोमीटर दक्षिण में स्थित गाले बंदरगाह के रास्ते किनारे लाया गया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए कोलंबो के एक निजी अस्पताल में ले जाने की खबर है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी प्रांत के वरिष्ठ उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने बताया कि श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास खड़े ईरानी कच्चे तेल के टैंकरों पर सवार 27 चालक दल के सदस्य बीमार पड़ गए थे। शनिवार दोपहर उन्हें जहाजों से निकालकर किनारे लाया गया।

विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बीमार नाविकों को गाले बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए दो नौकाएं तैनात कीं। इसके बाद उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरानी तेल व्यापार और उससे जुड़े समुद्री परिवहन पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी बनी हुई है। हालांकि, श्रीलंका के अधिकारियों ने नाविकों को चिकित्सा सहायता देने के कदम को मानवीय दायित्व के रूप में प्रस्तुत किया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में फंसे ईरान के तेल टैंकरों और जहाजों की मदद करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उसे अमेरिका के 'सेकेंडरी प्रतिबंधों' का खतरा है।

गाले बंदरगाह के पास ईरान के लगभग एक दर्जन खाली टैंकर खड़े हैं। मार्च में, अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत 'आईआरआईएस डेना' को डुबो दिया था। इस हमले में 104 नाविक मारे गए थे।

श्रीलंकाई नौसेना ने उस युद्धपोत से 32 ईरानी नाविकों को बचाया था, जबकि ईरान का एक और नौसैनिक जहाज द्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित त्रिंकोमाली बंदरगाह पर सुरक्षित आश्रय की तलाश में पहुंचा था।

 

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X