Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

किम जोंग उन ने बीजिंग के साथ संबंध मजबूत करने का लिया संकल्प, अचानक पहुंचे चीनी शहर

Updated on Sunday, October 25, 2026 17:02 PM IST

सोल : किम जोंग उन ने चीन के साथ उत्तर कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी। किम ने शनिवार को चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग का औचक दौरा किया, जहां उन्होंने चीन के वरिष्ठ नेता वांग हुनिंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से योनहाप ने खबर रिपोर्ट की। इसके मुताबिक, किम के साथ सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी चीन पहुंचे। इनमें विदेश मंत्री चो सोन हुई, किम की बहन किम यो जोंग, और पार्टी के वरिष्ठ नेता जो योंग वोन शामिल थे। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

यह किम की सितंबर 2025 के बाद चीन की पहली ज्ञात यात्रा है। तब वह द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने बीजिंग पहुंचे थे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। वर्ष 2011 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी चीन की छठी यात्रा है।

दौरे के दौरान किम ने 1950 से 1953 के कोरियाई युद्ध में लड़ने वाले चीनी सैनिकों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। चीन कोरियाई युद्ध में अपनी भागीदारी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है।

केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया उन चीनी नागरिकों के योगदान को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने अपने खून की कीमत पर उत्तर कोरियाई क्रांति की मदद की थी। उन्होंने दोनों देशों के बीच खून से बने ऐतिहासिक संबंधों और दोस्ती को लगातार आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

किम ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर वांग हुनिंग की ओर से आयोजित भोज में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने डांडोंग में एक बस कारखाने का दौरा किया। वांग हुनिंग ने किम को शी जिनपिंग की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की पारंपरिक दोस्ती और आपसी सहयोग को बनाए रखने तथा विकसित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद किम नए अमनोक नदी पुल से उत्तर कोरिया लौट गए। इसे नया यालू नदी पुल भी कहा जाता है। यह पुल उत्तर कोरिया के सीमावर्ती शहर सिनुइजू को चीन के दांडोंग से जोड़ता है। इसका निर्माण वर्ष 2014 में पूरा हो गया था, लेकिन कई वर्षों तक इसके चालू होने में देरी हुई। इसी महीने पुल को खोला गया है।

 

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X