Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

व्यापार

शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 73,665 और निफ्टी 22,742 पर खुला

Updated on Friday, October 23, 2026 15:00 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों तक की बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स 416.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 73,665.64 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 54.55 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 22,742.20 पर खुला।

सेंसेक्स पिछले दिन 73,249.39 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी का पिछला बंद 22,687.65 था। वहीं दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 517.12 अंकों यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,766.51 का उच्चतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 करीब 100 अंक यानी 0.43 प्रतिशत उछलकर 22,787.25 का हाई टच किया।

इस दौरान, व्यापक बाजारों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी इंडेक्स एकमात्र ऐसा इंडेक्स था जिसमें तेजी (1.8 प्रतिशत) देखी गई। निफ्टी मेटल, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर, एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार एआई पर होने वाले खर्च और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर चिंताओं के चलते ज्यादातर निचले स्तर पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड का उछलकर 114 डॉलर तक पहुंच जाना अर्थव्यवस्था और बाजारों के लिए एक बड़ी नकारात्मक बात है। हालांकि, अमेरिकी 10-वर्षीय यील्ड में 4.96 प्रतिशत तक की भारी गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होकर 94.70 पर आना सकारात्मक संकेत हैं, जो एफआईआई की बिकवाली को काफी हद तक रोक सकते हैं।

पिछले दो दिनों में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में गए 3.73 लाख करोड़ रुपए में से 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि, शेयरों के अलॉटमेंट के बाद अगले सोमवार तक वापस सिस्टम में आ जाएगी। “लिक्विडिटी में आने वाला यह संभावित उछाल अगले हफ्ते बाजार को ऊपर ले जा सकता है।

गुरुवार को एफआईआई नेट सेलर रहे और उन्होंने 3,459 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 2,891 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी करके बाजार को सपोर्ट दिया।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में, एआई-आधारित टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते नैस्डैक 2.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसी तरह, एशियाई बाजारों की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई, जिसमें जापान का निक्केई लगभग 1.7 प्रतिशत नीचे आ गया।

Have something to say? Post your comment
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

: महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

: एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

X