Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

Updated on Thursday, October 22, 2026 20:47 PM IST

पंचकूला : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए आगामी तीन महीनों में प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय समिति के गठन एवं पुनर्गठन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जिलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान रात्रि प्रवास भी किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत हो सके। वीरवार को भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति तथा राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद डॉ. भोला सिंह के दो दिवसीय हरियाणा प्रवास के तहत प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पहले दिन हुई संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।


बैठकों की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में प्रवास और संगठनात्मक कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा तथा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता और वेद फुल्ला के साथ बैठक की। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों तथा सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें हुईं। इनमें संगठन की मजबूती और आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।


हर बूथ पर जिम्मेदारी तय, हर कार्यकर्ता को मिलेगा काम
डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि बूथ समितियों के गठन एवं पुनर्गठन और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश महामंत्रियों और जिला प्रभारियों के नियमित प्रवास सुनिश्चित किए जाएंगे। इन प्रवासों में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बूथ स्तर की स्थिति की समीक्षा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी जिलों में रात्रि प्रवास भी करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके अनुभवों का लाभ संगठन को दिलाने पर जोर रहेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कोई न कोई जिम्मेदारी मिले और संगठन के प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ता तय हो। इससे संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ेगी।


केंद्र और प्रदेश सरकार की 12 वर्षों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर रहेगा जोर
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और हरियाणा सरकार की गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में भी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ लेने में समस्या आती है, तो कार्यकर्ता उसके समाधान में सहयोग करेंगे। अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।


दूसरे दिन भी वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक मजबूती पर होगा मंथन
दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन के विभिन्न स्तरों पर संवाद का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठकों के बाद तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं, मोर्चों के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों तथा बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के साथ भी बैठक की जाएगी।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बैठकों में मिले मार्गदर्शन के अनुरूप बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। आगामी तीन महीनों में बूथ समितियों के गठन एवं पुनर्गठन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान रहेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X