Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, October 22, 2026 19:37 PM IST

चंडीगढ़ : बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के कल्याण के प्रति समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल अब सफलता के करीब पहुंच गई है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में बनाए जा रहे 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में से 957 केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष केंद्रों का कार्य तेजी से जारी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के साथ समन्वय के माध्यम से इन आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य गांव स्तर पर बच्चों और महिलाओं के लिए मजबूत सामाजिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, विकास की निगरानी और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों को भी पहले से बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों और महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण केवल इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को अपने गांव में ही बेहतर पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और देखभाल की सुविधाएं मिलें, ताकि वह जीवन की शुरुआत से ही विकास के समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सके।

लोगों से अपील करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि माता-पिता, पंचायती राज संस्थाएं और समूचा समुदाय इन आंगनवाड़ी केंद्रों के रखरखाव तथा प्रभावी उपयोग में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ये केंद्र बच्चों की शिक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास के मजबूत केंद्र के रूप में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल राज्य में बाल विकास, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X