Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के

Updated on Thursday, October 22, 2026 14:17 PM IST

पेरिस(एजेंसी) : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आरोप लगाया है कि कुछ विदेशी नेता फ्रांस में हाल के तनावपूर्ण माहौल का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों, हिंसा और लूटपाट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप के कई हिस्सों में फैली अशांति के लिए इमिग्रेशन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर फ्रांस और इटली अपनी सीमाओं पर नियंत्रण सख्त नहीं करते, तो वहां और अस्थिरता बढ़ सकती है।

हालांकि, फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि हाल की हिंसा के पीछे मुख्य रूप से कट्टरपंथी समूहों की भूमिका रही है, जबकि विरोध प्रदर्शन शिक्षा और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर हो रहे हैं।

मैक्रों ने कहा कि पेरिस और अन्य शहरों में हुई लूटपाट के बाद 'विदेशों से गलत जानकारी फैलाने की कोशिश' की गई। कई विदेशी नेताओं की टिप्पणियां न सिर्फ अस्वीकार्य थीं, बल्कि बेहद मूर्खतापूर्ण भी थीं।

जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उनका इशारा खास तौर पर ट्रंप की ओर है, तो मैक्रों ने जवाब दिया, "उनमें वे भी शामिल हैं।"

मैक्रों ने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि फ्रांस पर प्रवासियों और इस्लामवादी समूहों का कब्जा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह दावा 'पूरी तरह गलत' है।

मैक्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई कई ऐसी तस्वीरें फैलाई गईं, जिनमें ऐसे घटनाक्रम दिखाए गए, जो वास्तव में फ्रांस में कभी हुए ही नहीं थे।

उन्होंने कहा, "एआई से बनाई गई ऐसी तस्वीरें फैल रही हैं, जिनमें ऐसे दृश्य दिखाए गए, जो वास्तव में फ्रांस में हुए ही नहीं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि हमारे देश पर प्रवासियों और इस्लामवादियों की भीड़ ने कब्जा कर लिया है, जबकि यह पूरी तरह गलत है।"

इस बीच फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि उनका मंत्रालय संबंधित देशों को जरूरी जानकारी और स्पष्टीकरण देने के लिए तैयार है, ताकि गलत सूचनाओं का प्रसार रोका जा सके। इससे उन देशों को सोशल मीडिया पर झूठी या भ्रामक जानकारियां फैलाने से बचने में मदद मिलेगी।

मैक्रों ने फ्रांस की आलोचना करने वालों पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि जो लोग इस समय हमारे देश के बारे में बुरा बोल रहे हैं, वे हमारे देश से प्यार नहीं करते। ऐसे लोग मुझे वास्तव में परेशान करते हैं।"

मैक्रों ने कहा कि कुछ नेता, जो चुनावी अभियानों में व्यस्त हैं, एआई से बनाई गई सामग्री को सच मानकर दोहरा रहे हैं या फिर उन कहानियों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिन्हें कुछ समूह जानबूझकर फैलाना चाहते हैं।

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X