Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

व्यापार

एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर

Updated on Thursday, October 22, 2026 14:01 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : टेक्सास स्थित ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला ने तीसरी तिमाही (क्यू3) के नतीजों में मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की है। इस दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 44 प्रतिशत घटकर 78.7 करोड़ डॉलर (787 मिलियन डॉलर) रह गया, जबकि कंपनी का राजस्व लगभग स्थिर रहते हुए 28 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

हालांकि मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी का फ्री कैश फ्लो बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हो गया, जो उसके नकदी प्रवाह की स्थिति में सुधार को दर्शाता है।

कंपनी ने नई प्रौद्योगिकियों, उत्पाद विकास और विनिर्माण क्षमता विस्तार पर निवेश जारी रखा। तिमाही के दौरान उसका पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) लगभग दोगुना होकर 4.7 अरब डॉलर पहुंच गया।

इस बीच, हाल ही में स्पेसएक्स की अर्निंग्स कॉल के दौरान एलन मस्क ने कहा था कि टेस्ला और स्पेसएक्स के संभावित विलय पर विचार करने के लिए दोनों कंपनियों में विशेष समितियां गठित की गई हैं।

मस्क ने इस तरह के सौदे को रणनीतिक रूप से आकर्षक बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

हालांकि टेस्ला की अर्निंग्स कॉल के दौरान उन्होंने इस प्रस्ताव पर अधिक विस्तार से चर्चा नहीं की, जिससे निवेशकों को बातचीत की वास्तविक स्थिति के बारे में सीमित जानकारी ही मिल सकी।

यह नतीजे ऐसे समय आए हैं जब कुछ सप्ताह पहले टेस्ला ने टेक्सास स्थित स्पेसएक्स सुविधा में अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित नई रोडस्टर स्पोर्ट्स कार का उन्नत संस्करण पेश किया था।

प्रदर्शन के दौरान एक प्रोटोटाइप वाहन ऊंचे घुमावदार ट्रैक पर दौड़ा और कुछ क्षणों के लिए जमीन से ऊपर उठकर सुरक्षित रूप से वापस उतरा। इस प्रदर्शन की तुलना उड़ने वाली कारों की अवधारणा से की गई।

दूसरी ओर, स्पेसएक्स ने हाल ही में मजबूत तिमाही प्रदर्शन दर्ज करते हुए 161 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 14.58 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया था।

स्पेसएक्स की अर्निंग्स कॉल में मस्क ने दोहराया कि टेस्ला और स्पेसएक्स का संभावित विलय रणनीतिक दृष्टि से उचित हो सकता है और दोनों कंपनियों की समीक्षा समितियां इस संभावना का आकलन कर रही हैं।

मस्क ने स्पेसएक्स के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को लेकर भी आशावादी रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के कारण कंपनी का वार्षिक आवर्ती राजस्व भविष्य में 500 अरब डॉलर से 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन 2028 तक स्पेसएक्स का 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व हासिल करना अब असंभव नहीं लगता।"

Have something to say? Post your comment
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

: महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

: एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

X