Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

Updated on Tuesday, October 20, 2026 19:28 PM IST

गुरदासपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में मृतक विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, पंजाब से नशे के कारोबार को खत्म करने और परिवार को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की, जिसके बाद अमित शाह ने उनकी मांगों पर मदद का आश्वासन दिया। भाजपा नेता अश्वनी कुमार शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। विक्रमजीत सिंह के परिवार के एक सदस्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घर में उनकी मां और बेटा रहते थे। उनके अनुसार, करीब 10 से 15 नशे के आदी युवकों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद हाथापाई हुई। इस घटना में विक्रमजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्य ने बताया कि विक्रमजीत सिंह और हमलावरों के बीच पहले से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। वे केवल टहलने के लिए बाहर निकले थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। परिजनों ने कहा कि इस घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पंजाब में नशे के बढ़ते चलन पर रोक लगाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।
मृतक विक्रमजीत सिंह की भतीजी सरोज दीपक ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनसे मिलने आए थे और उन्होंने न्याय दिलाने तथा पंजाब को नशामुक्त बनाने का भरोसा दिया। परिवार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की। जिसके बाद अमित शाह ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की बात कही।


सरोज दीपक ने आरोप लगाया कि घटना के समय हमलावर नशे में थे और उनके सामने जो भी आया, उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए और पंजाब से नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि उनके चाचा का तलाक हो चुका था और उनकी दादी उनके साथ रहती थीं। दादी की देखभाल करने वाला कोई अन्य व्यक्ति नहीं था, इसलिए वह कॉलेज और घर के बीच समय निकालकर उनसे मिलने जाती थीं। उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चों को नशे की लत लगना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि इससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं।


परिवार के सदस्यों के अनुसार, मुलाकात के दौरान आर्थिक सहायता, मृतक की मां के लिए पेंशन और उनकी देखभाल करने वाली भतीजी को नौकरी दिलाने में मदद का आश्वासन भी दिया गया।
भाजपा नेता अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके दुख में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ उनकी सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखने का भी आश्वासन दिया।
परिवार ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X