Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

Updated on Tuesday, October 20, 2026 19:24 PM IST

पंजाब : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा जहां इसे पंजाब में व्याप्त भय और गैंगस्टर राज के खात्मे की शुरुआत बता रही है, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। फरीदकोट में समाचार एजेंसी से बात करते हुए पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का पंजाब आना स्वागत योग्य है, क्योंकि वे देश के गृह मंत्री हैं। लेकिन साथ ही उन्हें अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से निभानी चाहिए। उनके अपने राज्य गुजरात में 30-30 करोड़ रुपये की नशीले पदार्थ की खेप पकड़ी जा रही है और यही पंजाब के युवाओं की जान ले रहा है। वहीं, प्रयागराज में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अमित शाह के दौरे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना और रावण का पुतला जलाना अच्छी बात है, लेकिन केंद्र सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।


प्रमोद तिवारी ने कहा, "नशीले पदार्थों के बुरे असर और उनके फैलाव के खिलाफ आप पंजाब में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं और रावण का पुतला जलाने वाले हैं। लेकिन आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि ये नशीले पदार्थ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार से, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से, उन लोगों के जरिए आ रहे हैं जो इन्हें फैलाना चाहते हैं। बीएसएफ और सीआरपीएफ हमारी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। इसलिए आप भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "पंजाब सरकार तो जिम्मेदार है ही, लेकिन आप उनसे भी ज्यादा जिम्मेदार हैं। उनसे इस्तीफा मांगने और उनके खिलाफ बोलने से पहले, आपको खुद अपने इस्तीफे के बारे में सोचना चाहिए और अपने खुद के कामों पर सवाल उठाना चाहिए।"


कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने भी अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, "वो अपने विभाग का काम क्यों नहीं कर रहे हैं? साबरमती जेल में बंद क्रिमिनल इंटरनेशनल लेवल पर गैंग चला रहा है। दिल्ली में आज क्राइम रेट भयंकर है। एनसीआर में मुरथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और बल्लभगढ़ का बुरा हाल है। तमाम व्यापारियों को धमकाया जाता है, उनसे एक्सटॉर्शन किया जाता है। व्यापारी डर के मारे पलायन कर रहे हैं और बताते भी नहीं क्योंकि वे जानते हैं कि सरकार से संपर्क करने का कोई फायदा नहीं है। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर धमकाया जा रहा है। आप अपना विभाग संभाल नहीं पा रहे और दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं। वे अपने विभाग में खुद ही असफल हैं।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X