Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:27 AM IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान सोमवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह मंगलवार को मुंबई में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

मुंबई में निर्धारित है द्विपक्षीय बैठक

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शेख अब्दुल्ला बिन जायद के दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सोमवार रात आठ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी। यह बैठक मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में निर्धारित है।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, उपलब्ध कार्यक्रम में बैठक के एजेंडे का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है। दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत ऊर्जा, व्यापार, निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, रक्षा और संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हो सकता है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया की स्थिति तथा वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

हाल ही में यूएई के दौरे पर गए थे जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में 14 से 16 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की थीं। इन बैठकों में क्षेत्रीय घटनाक्रम और दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था।

व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग की हुई थी समीक्षा

अबू धाबी में हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की थी। साथ ही, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की थी।

जयशंकर ने अपनी यात्रा के दौरान अबू धाबी में आयोजित रायसीना मिडिल ईस्ट कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में भी हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए थे। शेख अब्दुल्ला बिन जायद की मौजूदा भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X