Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

Updated on Monday, October 19, 2026 19:17 PM IST

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी गई। डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, "एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 पिस्तौल (3 ग्लॉक 9 एमएम और सात .30 बोर) तथा 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।" डीजीपी की ओर से जानकारी दी गई, "शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो कथित तौर पर अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे, जिन्हें बाद में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।


अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पीछे की कड़ियों (लिंकेज) का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।" डीजीपी ने आगे लिखा, "पंजाब पुलिस अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"


इससे पहले 15 अक्टूबर को भी काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई थी, "एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1 असॉल्ट राइफल (.30 बोर), 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौलें (जिनमें 4 ग्लॉक पिस्तौलें शामिल हैं) और 25 कारतूस बरामद किए गए।"
डीजीपी की ओर से बताया गया था, "एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाने, इसके पीछे और आगे के संपर्कों को खंगालने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X