Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

Updated on Monday, October 19, 2026 19:06 PM IST

पंजाब : पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी के दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "आज हमारे लिए बहुत शुभ दिन है क्योंकि हमने माता चिंतपूर्णी के दरबार में मत्था टेका है। आज नवरात्रि का आखिरी दिन भी है और कंजक पूजा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर हमने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की है और माता से कामना की है कि वह सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिजनों से मुलाकात पर सवाल उठाते हुए सांसद औजला ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि जो लोग आकर स्थिति का जायजा लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी खुफिया एजेंसियों के माध्यम से पहले से ही पता होता है कि वहां प्रतिदिन क्या हो रहा है। सीमा महज 50 किलोमीटर दूर है, फिर भी वहां से ड्रोन, ड्रग्स और नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है और पुलिस पर हमले हो रहे हैं। क्या उन्हें इन सब बातों की जानकारी नहीं है? हमारे जख्म देखने मत आइए, अगर मरहम लगानी है तो मरहम लगाकर आइए।"


उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात कभी बहुत अच्छे हुआ करते थे लेकिन आज स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने देवी मां से प्रार्थना की है कि पंजाब के पुराने अच्छे दिन वापस लौटें।
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने भी गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, "अगर देश के गृह मंत्री केवल राजनीति करने के लिए पंजाब आ रहे हैं तो यह ठीक नहीं है। अगर उन्हें पंजाब के हालातों के बारे में पता नहीं है, तो उन्हें गृह मंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। और अगर उन्हें पता है, तो सवाल उठता है कि क्या जानबूझकर पंजाब को खराब किया जा रहा है? यह पंजाबियों को सोचने की जरूरत है कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।"


परगट सिंह ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं। गुरुओं, पीरों और माताओं की शिक्षा ही पंजाब की फिलॉसफी है। उन्होंने कहा, "हम कुछ नहीं चाहते, सिर्फ प्यार चाहते हैं। पंजाबी से प्यार से कुछ भी करवाया जा सकता है, लेकिन अगर डंडा चलाया जाएगा तो पंजाबी कभी नहीं मानेगा।"
पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब आज दो बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है - ड्रग्स की समस्या और गैंगस्टरों का आतंक। उन्होंने कहा, "पंजाब ने बहुत कुछ सहा है। आज बहुत ही पवित्र दिन है और हम सब माता रानी के चरणों में पंजाब की रक्षा के लिए प्रार्थना करने आए हैं ताकि बर्बादी की ओर बढ़ रहे पंजाब को फिर से संवारा जा सके।"
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जिनके जुल्म से जनता हर बस्ती, हर गांव में दुखी है, वो अगर दया और धर्म की बात करें तो यह शोभा नहीं देता। उन्हीं के कारण सीमा पार से ड्रग्स और हथियार आ रहे हैं। आज पंजाब में बैठकर बात करने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि कमी कहां है।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X