Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

Updated on Monday, October 19, 2026 18:01 PM IST

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का स्वांग रचाने वाली आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। जालंधर में एक लाख नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के मामले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमन आनंद जालंधरिया की गिरफ्तारी ने सरकार के नशा विरोधी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध के दावे करते हैं, दूसरी तरफ उनकी अपनी पार्टी से जुड़े नेताओं की नशीली दवाइयों के मामले में गिरफ्तारी सामने आ रही है। सवाल यह है कि जब नशे की सप्लाई चेन तोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की है, तो आखिर यह नेटवर्क किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है?

चुग ने कहा कि पंजाब की जनता को अब खोखले वादे नहीं, ठोस कार्रवाई और जवाबदेही चाहिए। नशे के कारोबार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और गैंगस्टर नेटवर्क ने पंजाब के युवाओं और परिवारों की सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है। नशा गली-गली पिज्जा और टॉफी की तरह उपलब्ध होने की स्थिति तक पहुंच गया है, जबकि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को गोलियों और घातक हथियारों से निशाना बनाए जाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। जो लोग नशे के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं, उनके परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और नशा तस्करी में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

चुग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 20 अक्टूबर को पंजाब दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंजाब में नशे के कारोबार और अपराध पर निर्णायक कार्रवाई, सीमा पार से होने वाली तस्करी पर प्रभावी रोक, नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई समय की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य सामने रखा है। पंजाब की जनता को अब खोखले राजनीतिक नारों पर नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की प्रतिबद्धता पर भरोसा है।

चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गुजरात, हरियाणा और राजस्थान से सीखना चाहिए, जहां नशे की खेप पकड़ने और तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब में भी नशे के स्रोत, सप्लायर, वितरक और उन्हें संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान कर पूरे नेटवर्क को तोड़ना होगा। केवल अभियान चलाने और विज्ञापन देने से पंजाब का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। जब तक नशा तस्करी के पूरे तंत्र पर प्रहार नहीं होगा, तब तक युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना संभव नहीं है।

चुग ने कहा कि भगवंत मान सरकार को बताना होगा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर जनता को आश्वासन देने के बजाय वास्तविक परिणाम कब दिखेंगे। पंजाब में कानून का राज स्थापित करना, नशा तस्करों को जेल पहुंचाना और अपराधियों को किसी भी राजनीतिक संरक्षण से मुक्त रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। अमित शाह का पंजाब दौरा इस दिशा में निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है। पंजाब को भय, नशे और गैंगस्टरवाद से मुक्त कराना ही राज्य के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का रास्ता है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X