Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

Updated on Monday, October 19, 2026 12:42 PM IST

तेहरान(एजेंसी) : फ्रांस के कई शहरों में प्रदर्शन, हिंसा और झड़पों को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपनी ही बातों से सबक लेने की सलाह दी। बाघेई ने मैक्रों को 'प्रदर्शन के अधिकार' की बात द‍िलाई जो उन्‍होंने जनवरी में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कही थी। बाघेई ने पूछा कि ईरान और फ्रांस में होने वाले प्रदर्शनों को लेकर अलग-अलग रवैया क्‍यों? उन्‍होंने कहा क‍ि अब जब संकट की स्थिति फ्रांस के अपने दरवाजे तक पहुंच गई है और अमेरिका में भी 'नो किंग्स' जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं, तो मैक्रों को इतिहास से सबक लेना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर मैक्रों को संबोधित करते हुए बाघेई ने कहा कि इस साल जनवरी में फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान 'बिना किसी डर और सजा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन' का समर्थन किया था।


बाघेई का दावा है कि उस समय प्रदर्शनकारी विदेशी ताकतों के उकसावे पर ईरानी पुलिस केंद्रों और सरकारी संस्थानों पर हमले कर रहे थे, लेकिन तब मैक्रों ने उनके प्रदर्शन के अधिकार की बात की थी।
उन्होंने कहा कि अब जब फ्रांस में अशांति और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, तो मैक्रों यह कह रहे हैं कि सरकारी संस्थानों पर हमले और तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी।
बाघेई ने कहा कि ईरान यह नहीं भूला है कि अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ कार्रवाई से पहले मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को संदेश भेजकर कहा था कि 'हम ईरान के मामले में बड़े काम कर सकते हैं।'
ईरानी प्रवक्ता के अनुसार, बाद में इसका मतलब यह निकला कि फ्रांस उन कदमों के साथ खड़ा था जिन्हें वह ईरान के खिलाफ आक्रामक अभियान मानता है। बाघेई ने आरोप लगाया कि इससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर तनाव और बढ़ गया।


उन्होंने आगे कहा कि अब जब संकट की स्थिति फ्रांस के अपने दरवाजे तक पहुंच गई है और अमेरिका में भी 'नो किंग्स' जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं, तो मैक्रों को इतिहास से सबक लेना चाहिए।
बाघेई ने लिखा, "इतिहास सिर्फ खिड़की से खड़े होकर दुनिया को जलते हुए नहीं देखता। कभी-कभी वही आग उन लोगों के घर तक भी पहुंच जाती है जिन्होंने उसे भड़काने में भूमिका निभाई होती है।"
अपने संदेश के अंत में उन्होंने प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक जीन डी ला फॉन्टेन का एक कथन भी पोस्‍ट किया।
उन्होंने लिखा, "बहुत चालाकी से बनाई गई कोई तरकीब कभी-कभी उसी व्यक्ति के खिलाफ चली जाती है जिसने उसे बनाया हो, और विश्वासघात अक्सर अपने मालिक के पास लौटकर आता है।"

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X