Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

Updated on Sunday, October 18, 2026 20:40 PM IST

झज्जर : पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बादली हल्के के गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्टूबर को एग्री लीडरशिप समिट 2026 (कृषि मेला) का आयोजन किया जा रहा है। धनखड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के हित में इस बार एग्री लीडरशिप समिट 2026 ग्रामीण आँचल में आयोजित हो रहा है। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती से पैरी अर्बन खेती पर लाना है। पैरी अर्बन खेती यानी फल, फूल, सब्जी की खेती और डेयरी व मछली उत्पादन पर फोकस करते हुए किसान को सीधा मार्केट से जोड़ना। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती का पैटर्न बदलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। धान और गेहूं जैसी परंपरागत खेती देश भर में हो रही है। हमारे नजदीक दिल्ली और एनसीआर की मार्केट है। जहाँ हम अपना पैरी अर्बन एग्री प्रोडक्ट सीधा बाजार में बेचकर कई गुना आय बढ़ा सकते हैं। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि पैरी अर्बन खेती से किसानों की जमीन बचाना और आय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कृषि मेले में दो सत्र होंगे। सुबह के सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भगीरथ चौधरी, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। दोपहर बाद सत्र में नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बंसीलाल गुर्जर , पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बाल्यान सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे।


कृषि मेले में किसानों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि मेले में खेती में महिलाओं की अग्रिम भागीदारी, पैरी अर्बन खेती, आधुनिक डेयरी, मछली पालन, प्राकृतिक खेती आदि पर विस्तार से चर्चा होगी और किसानों को जानकारी दी जाएगी।
पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि मेले में पैरी अर्बन खेती व पशु पालन से संबंधित और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेहमानों को कृषि मेले में हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार मासूम शर्मा,पदम श्री महाबीर गुड्डू, जोगिंदर कुंडु, बिंदर दिनोदा, प्रदीप हुड्डा सहित अन्य कलाकार भी पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देगे।


धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। कृषि मेले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से इनाम में ट्रैक्टर और रोटावेटर दिया जाएगा। जबकि कृषि में भागीदारी करने वाले किसान को ड्रॉ के आधार पर मोटर साइकिल और महिला किसान को स्कूटी इनाम में दी जाएगी।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X