Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

Updated on Sunday, October 18, 2026 20:36 PM IST

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज नगर परिषद अम्बाला सदर के वार्ड नंबर छह से पार्षद संदीप शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चित्रा सरवारा का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा वार्ड नंबर छह से ही आजाद चुनाव लड़ने वाले आशुतोष ने भी आज भाजपा का दामन थामा। दोनों नेताओं को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने निवास पर पार्टी के पटके पहनाते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच उनका स्वागत किया और कहा कि "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग मिलते गए और कारवाँ बनता गया।" भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद मदनलाल शर्मा व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास बहगल के नेतृत्व में पार्षद संदीप शर्मा, आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस दौरान कहा कि आज भाजपा परिवार में बढ़ौत्तरी हुई है और वार्ड नंबर छह से पार्षद संदीप शर्मा अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी तरह चुनाव लड़ने वाले आशुतोष भी शामिल हुए है। उन्होंने कहा भाजपा की जो विकास करने की राजनीति, काम करने की राजनीति है, आज अम्बाला छावनी का बढ़ा हुआ स्वरूप देख रहे हो, यह अकेला मेरा योगदान नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और लोगों का भी योगदान है। हम न जात-पात की, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करते। हम केवल विकास की राजनीति करते है, जब हम 1971 में पार्टी में शामिल हुए थे तो यही घुट्‌टी पिलाई गई कि राजनीति सेवा का माध्यम है और इसमें हम सेवा करने के लिए आते है। हमने यह करके दिखाया है। मेरे से पहले का अम्बाला और अब का अम्बाला कहां पहुंच गया है। यह सारा विकास हमने मिलकर किया है और अम्बाला को और बुलंदियों तक पहुंचाएगे। भाजपा में शामिल हुए पार्षद संदीप शर्मा ने कहा कि वह भाजपा और कैबिनेट मंत्री अनिल विज से प्रभावित हूं। मंत्री अनिल विज मेरे राजनीतिक गुरू हैं, मैने पहले भी काम किया है और मंत्री अनिल विज जी की नीतियों से सारा अम्बाला प्रभावित है और उन्होंने कई विकास कार्य किए है जिन्हें हम बयान नहीं कर सकते। मंत्री अनिल विज के साथ आए है और उनके साथ काम करेंगे। आज मेरे साथ सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। पूरे देश में अनिल विज का नाम है और उनके साथ कार्य करने का बेहतर अनुभव होगा। पार्षद ने कहा कि “जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अनिल विज का नाम रहेगा”। वहीं, पार्टी में शामिल हुए आशुतोष ने कहा कि भाजपा से वह प्रभावित हैं और उनके नेतृत्व में कार्य करेंगे।


इस अवसर पर पार्षद संदीप व आशुतोष के अलावा काटी राणा, जसविंद्र सिंह, मलिक शर्मा, जसपाल सिंह, संजय बख्शी, सुरेंद्र तंवर, शेर सिंह, मान सिंह पहलवान, रविंद्र, कुसुम, राजन बबी, सुरेंद्र राणा, रविंद्र तोमर, राजन शर्मा, एलसी शर्मा, केके शर्मा, सुरेंद्र, जसपाल, नवीन सूद, देसराज, मलकीत सिंह, सुखदेव शर्मा, विमला शर्मा, रानी, प्रभा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों व महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, अतुल महेंद्रू, विजेंद्र चौहान, भरत कोछड़, संजीव अत्री, संजय शिशोदिया, नीतिन धीमान, रवि जाट, अजय बवेजा, बीएस बिंद्रा, आरती सहगल, साधना रानी, अनुज यादव, नविंद्र सिंह, दीपक दीप के अलावा सभी मंडल प्रधान एवं अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X