Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

हरियाणा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Updated on Sunday, October 18, 2026 20:35 PM IST

चंडीगढ़ : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा में श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर कथित हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री के घायल होने और बस के शीशे टूटने की खबर है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर जाने वाली बस से जुड़ी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हरियाणा सरकार के समक्ष यात्रियों की सुरक्षा और उनकी कुशलक्षेम का मुद्दा उठाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, हरियाणा प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार जल्द और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।
उमर अब्दुल्ला ने भी अपने एक्स हैंडल पर घटना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस दोषियों को पकड़ेंगी और यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करेंगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”


वहीं, वरिष्ठ धार्मिक नेता और कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने भी घटना पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कश्मीर जा रही बस पर हमले में एक बुजुर्ग यात्री घायल हुआ और अन्य यात्री भी दहशत में आ गए।
मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स पर लिखा कि कश्मीर जा रही बस पर हमले की खबर से वह परेशान हैं। जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत वाहनों को धमकियां दिए जाने की खबरें भी लोगों के बीच चिंता पैदा कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कश्मीरी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्टार वर्ल्ड वेंचर्स की एक यात्री बस पर 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पत्थरों और ईंटों से हमला किया गया। घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10:45 बजे कुरुक्षेत्र और करनाल क्षेत्र में मार्ग पर स्थित डिवाइन स्टार ढाबा के पास बस रुकी थी। इसी दौरान कार से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर बस चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।


आरोप है कि कुछ समय बाद हमलावर मोटरसाइकिलों पर लौटे और बस पर पत्थर तथा ईंटें फेंकीं। इससे बस के शीशे टूट गए और एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर तीसरी बार भी लौटे और कथित तौर पर धमकी दी कि हरियाणा में जम्मू-कश्मीर के पंजीकरण वाले वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद कुछ देर तक टकराव की स्थिति बनी। पुलिस ने कुछ यात्रियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मीरवाइज उमर फारूक ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

: गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

X