Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

Updated on Saturday, October 17, 2026 20:40 PM IST

चंडीगढ़ : भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स के कारोबार की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ड्रग्स से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी से कराने की भी मांग की है। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उन्होंने गृह मंत्री से पंजाब की जेलों से सरकारी संरक्षण में चल रहे ड्रग कारोबार की एनआईए जांच और ड्रग्स की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार ड्रग इंस्पेक्टर से जब्त बड़ी रकम समेत मनी लॉन्ड्रिंग की ईडी जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ड्रग्स की मार से बचाने के लिए ये जांच जरूरी है, जिसे रोकने में भगवंत मान सरकार बुरी तरह फेल रही है। सुनील जाखड़ ने पत्र में कहा है कि पंजाब में ड्रग्स के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मानसा की घटना में एक युवक को ड्रग्स की बिक्री का विरोध करने पर गोली मार दी गई थी और गृह मंत्रालय ने इस पर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से जवाब भी मांगा था।


भाजपा नेता ने मानसा से जुड़े एक अन्य मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2024 में पंजाब पुलिस ने मानसा में तैनात रहे एक ड्रग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था और उसके पास से करोड़ों की संपत्ति बरामद की थी। इसमें 24 बैंक खातों में 7.09 करोड़ रुपए, दो बैंक लॉकर, 1.49 करोड़ कैश, 260 ग्राम सोना, विदेशी मुद्रा और 2.40 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल थी। पंजाब के डीजीपी ने खुद कहा था कि यह ड्रग इंस्पेक्टर जेल में बंद तस्करों के साथ मिलकर गैंग का सरगना बनकर ड्रग्स की बिक्री करवा रहा था।
सुनील जाखड़ ने कहा कि यह मामला जेलों से चल रहे ड्रग तस्करी नेटवर्क, सीमा पार तस्करी से लिंक और करोड़ों की चल-अचल संपत्ति से जुड़ा है, इसलिए इसकी मनी लॉन्ड्रिंग जांच बनती है। लेकिन पंजाब सरकार ने न तो एनआईए जांच की मांग की और न ही इसे ईडी को रेफर किया।


उन्होंने आरोप लगाया कि बेल मिलने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने न सिर्फ इस ड्रग इंस्पेक्टर को नौकरी पर बहाल कर दिया, बल्कि विभाग के हेडक्वार्टर में अहम पद पर भी लगा दिया।
पत्र में सुनील जाखड़ ने मांग की है कि ड्रग इंस्पेक्टर शीशम कुमार से जुड़े इस केस की जांच एनआईए और ईडी से कराई जाए ताकि इस गैंग के पीछे के लोगों की पहचान हो सके। यह भी पता लगाया जाए कि ड्रग केस में गिरफ्तार होने के बावजूद इस इंस्पेक्टर को, जो 'आप' सरकार के लिए अवैध कमाई का जरिया बना हुआ है, किसके कहने पर अहम पोस्टिंग दी गई। इससे सरकारी संरक्षण में जेलों से चल रहे इस धंधे पर कार्रवाई हो सकेगी और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा होगा।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X