Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

व्यापार

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

Updated on Saturday, October 17, 2026 11:27 AM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : दीपावली के पीक सीजन में लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर व्यापारी वर्ग ने शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि इन्हें व्यापारिक केंद्रों से दूर करना चाहिए, क्योंकि इससे कारोबार पर बुरा असर हो रहा है।

समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी से बातचीत में कनॉट प्लेस में प्रिटिंग का कारोबार करने वाले मुकेश चावला ने कहा कि जब से विरोध-प्रदर्शनों शुरू हुए पूरा कारोबार प्रभावित है, क्योंकि इनके कारण रास्ते बंद हैं और आम जनता की आवाजाही कम हो गई है। साथ ही, उन्होंने सरकार से मांग की कनॉट प्लेट को प्रदर्शन से मुक्त किया जाना चाहिए।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष राहुल अडलाखा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरा व्यापार ठप हो जाता है। इसे लेकर हमारे व्यापारी संगठन ने गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी विरोध प्रदर्शन का आयोजन होता है तो उससे दो से तीन पहले ही व्यापार ठप हो जाता है। इस समय दीपावली का पीक सीजन चल रहा है और सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इस कारण हमने चिट्ठी में सरकार से मांग की है कि अगले तीन महीनों तक दिल्ली में प्रदर्शनों की अनुमति नहीं दी जाए।

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि नवरात्रि से लेकर होली तक का सीजन हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए हमने माल खरीद कर रख लिया है। ऐसे में बार-बार विरोध-प्रदर्शन करने से कामकाज प्रभावित होता है, क्योंकि ग्राहकों आने जाने में परेशानी होती है।

उन्होंने आगे कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे व्यापारिक केंद्र जैसे कनॉट प्लेस पर नहीं, बल्कि आवंटित की गई जगह पर ही किया जाना चाहिए।

कनॉट प्लेस में कारोबार करने वाले अन्य व्यापारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यहां देश-विदेश से लोग आते हैं और विरोध-प्रदर्शनों के कारण व्यापार लगातार प्रभावित होता है।

शर्मा ने आगे कहा कि कनॉट प्लेस में कारोबार चलाना काफी महंगा है, किराए से लेकर बिजली बिल और कर्मचारियों के वेतन आदि देने होते हैं। ऐसे में विरोध-प्रदर्शनों से कनॉट प्लेस मुक्त रखना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

: महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

: एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

X