Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

पंजाब

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Friday, October 16, 2026 20:30 PM IST

चंडीगढ़ : महिला-केंद्रित कल्याण और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य भर की महिलाओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों से संबंधित महिलाओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाना है।

यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार द्वारा लगभग 9.75 करोड़ रुपये की लागत से 2.45 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए हैं, जिससे पंजाब भर की 13.65 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों तक पहुंच केवल स्वास्थ्य की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण से भी जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस पहल से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। इससे वे अधिक स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि ‘नई दिशा’ योजना के तहत पात्र महिलाओं को राज्य के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने 9 सैनिटरी पैड मुफ्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह व्यापक वितरण व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।

योजना के व्यापक सामाजिक प्रभाव को उजागर करते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़िवादी धारणाओं और गलतफहमियों को दूर करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इसके माध्यम से इस विषय पर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहन मिल रहा है, जागरूकता बढ़ रही है और महिलाओं तथा किशोरियों में स्वच्छता की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा मिल रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक महिला को उसकी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से परे आवश्यक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी महिला आर्थिक तंगी के कारण बुनियादी मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों से वंचित न रहे। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की नींव रखती है और स्वस्थ परिवार मजबूत एवं खुशहाल पंजाब का आधार बनता है।”

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और समग्र कल्याण की रक्षा के लिए प्रगतिशील, जन-केंद्रित और महिला-केंद्रित पहलों को लगातार लागू करती रहेगी, साथ ही, अधिक समावेशी और सशक्त पंजाब के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X