Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

Updated on Friday, October 16, 2026 16:45 PM IST

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेक्सिको में ड्रग कार्टेल का काफी प्रभाव है। उनकी सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि मेक्सिको सरकार उनके इस आकलन से खुश नहीं है।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स' के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने समुद्री रास्तों से होने वाली ड्रग तस्करी को काफी हद तक कम किया है और अब दक्षिणी सीमा पर सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा, "हम मेक्सिको के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से कार्टेल मेक्सिको को चलाते हैं। मैं यह बात मेक्सिको की राष्ट्रपति से भी कहता हूं। उन्हें यह पसंद नहीं है। वह बहुत अच्छी महिला हैं, लेकिन कार्टेल ही मेक्सिको को नियंत्रित करते हैं।"

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने शुरुआत में समुद्री रास्तों से आने वाले ड्रग्स पर रोक लगाने पर ध्यान दिया, क्योंकि समुद्र के जरिए होने वाली तस्करी पर निगरानी रखना ज्यादा मुश्किल होता है।

ट्रंप ने दावा किया कि समुद्री मार्गों से अमेरिका पहुंचने वाले ड्रग्स की मात्रा में 97 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के लिए कोई अवधि या आंकड़े साझा नहीं किए।

उन्होंने कहा, "हम पहले समुद्र और पानी के रास्तों पर कार्रवाई करना चाहते थे, क्योंकि वहां कार्रवाई करना ज्यादा कठिन था।"

ट्रंप ने संदिग्ध ड्रग तस्करी वाली नौकाओं के खिलाफ मिसाइलों के इस्तेमाल का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, ऐसी कार्रवाइयों के बाद तस्करों की समुद्री रास्तों का इस्तेमाल करने की इच्छा काफी कम हो गई। उन्होंने कहा क‍ि मिसाइलें सीधे उन नावों को निशाना बनाती हैं और उन्हें तबाह कर देती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई में शामिल लोगों के लिए दुख होता है, लेकिन उनका तर्क था कि इन नावों के जरिए आने वाले ड्रग्स अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों की जान लेते हैं और परिवारों को बर्बाद कर देते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार अब जमीन के रास्तों से होने वाली तस्करी पर भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर रही है, खासकर उन रास्तों पर जिनका संबंध मेक्सिकन कार्टेल से है।

उन्होंने कहा क‍ि हमें सभी रास्तों की जानकारी है। हमें पता है कि कार्टेल के लोग कहां हैं और वे कहां रहते हैं। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, हालांकि आगे यह काम और मुश्किल होगा।

ट्रंप ने दावा किया कि कार्टेल से जुड़े लोगों को आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ समय दिया गया है, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ट्रंप ने अलग से यह दावा भी किया कि अमेरिका की दक्षिणी सीमा से आने वाले फेंटानिल की मात्रा में 67 प्रतिशत कमी आई है।

उन्होंने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट और बॉर्डर पेट्रोल के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सीमा सुरक्षा मजबूत करने और तस्करी से जुड़े संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है।

ट्रंप ने कहा कि आज अमेरिका की सीमा देश के इतिहास में सबसे सुरक्षित स्थिति में है और घुसपैठ के मामलों में भी भारी गिरावट आई है।

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X