Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

व्यापार

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

Updated on Friday, October 16, 2026 16:39 PM IST

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्याज की उपलब्धता मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 440 मीट्रिक टन (एमटी) प्याज लेकर पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 18 अक्टूबर तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत बफर स्टॉक वाले प्याज के वितरण का दायरा बढ़ा रहा है।

इस कदम से त्रिपुरा के आठ में से सात जिलों - धलाई, दक्षिण त्रिपुरा, खोवाई, उनाकोटी, पश्चिम त्रिपुरा, गोमती और सिपाहीजाला - में बाजार आपूर्ति को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, अब तक 840 मीट्रिक टन और 452 मीट्रिक टन प्याज लेकर दो कांदा एक्सप्रेस रेल रैक तथा 44 ट्रकों के जरिए कुल 1,513.46 मीट्रिक टन बफर प्याज पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहुंचाया जा चुका है।

इनके माध्यम से असम, त्रिपुरा और नागालैंड के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें कामरूप, गुवाहाटी, गोमती, दीमापुर, सिपाहीजाला, कोहिमा, निउलैंड और चुमौकेदिमा शामिल हैं, में प्याज की आपूर्ति की गई है।

असम में पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान खुदरा प्याज कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। राज्य के लगभग 12 केंद्रों पर प्याज के खुदरा दामों में 1 रुपए से 8 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।

असम और अखिल भारतीय औसत खुदरा प्याज कीमतों के बीच का अंतर भी पिछले दो वर्षों में काफी घटा है। दो वर्ष पहले असम में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 61.96 रुपए प्रति किलोग्राम था, जबकि अखिल भारतीय औसत 54.13 रुपए प्रति किलोग्राम था। उस समय दोनों के बीच 7.83 रुपए प्रति किलोग्राम का अंतर था।

वर्तमान में असम में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 54.30 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि अखिल भारतीय औसत 53.07 रुपए प्रति किलोग्राम है। इससे दोनों के बीच का अंतर घटकर केवल 1.23 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया है।

बयान में कहा गया है कि रेल और सड़क दोनों माध्यमों से वितरण का विस्तार करने का उद्देश्य बफर स्टॉक की पहुंच बढ़ाना और क्षेत्र के प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में बाजार आपूर्ति को मजबूत करना है।

इस बीच, खरीफ फसल की नई आवक तेज होने के साथ देश की प्रमुख मंडियों में प्याज की कीमतों में नरमी आई है।

अखिल भारतीय औसत मंडी मूल्य सितंबर में लगभग 3,600 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च स्तर से घटकर अक्टूबर में करीब 3,300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है।

Have something to say? Post your comment
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

: महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

: एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

X