Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन

Updated on Thursday, October 15, 2026 20:04 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हुए। चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय और चंडीगढ़-मोहाली स्थित निदेशालयों के कर्मचारियों ने सेक्टर-17 में रैली निकालकर बंद का समर्थन किया। वहीं, जालंधर में किसानों ने जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लेकर हाईवे खाली कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो गया। दूसरी ओर, मोहाली में बंद के दौरान कुछ बाजार खुले रहे। प्रदर्शनकारियों ने झोटा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। किसान संगठनों ने नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। पंजाब गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैरा ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ और पंजाब के युवाओं के हित में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी में शामिल असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या की। झोटा को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए कर्मचारी एकत्र हुए हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी अगले दिन झोटा के घर जाकर उनके परिवार और प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलेंगे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने की बात भी कही।


जालंधर में पंजाब बंद के समर्थन में किसानों ने जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर हिरासत में लिया और हाईवे खाली कराया। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
प्रदर्शन कर रहे एक किसान नेता ने कहा कि उन्हें सुबह से ही घरों में रोके जाने की कोशिश की गई, लेकिन कार्यकर्ताओं की मदद से वे प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। उन्होंने सरकार पर नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि आम लोगों की सुरक्षा संबंधी जरूरतों की अनदेखी की जा रही है।


वहीं, जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को तुरंत सड़क के किनारे कर दिया गया। यातायात सामान्य रूप से चल रहा है और शहर खुला है। सभी संगठन पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह मानसा में परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार और संबंधित लोगों के लगातार संपर्क में है तथा स्थिति शांतिपूर्ण है। डीआईजी ने बताया कि समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही और विभिन्न मांगों पर सहमति बनी है। मांगों को लेकर फिलहाल विस्तृत टिप्पणी नहीं की जा सकती। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस ने पहले ही विभिन्न संगठनों से संपर्क कर अपील की थी कि किसी के साथ जबरदस्ती न की जाए और दुकानों, घरों या कारोबार को बंद कराने के लिए किसी तरह की परेशानी पैदा न की जाए। जो लोग दुकानें खोलकर अपना काम जारी रखना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने दिया जाना चाहिए। कई लोग प्रतिदिन 500 से 1,000 रुपए कमाकर अपने बच्चों और परिवार का खर्च चलाते हैं। पुलिस का प्रयास है कि बंद के दौरान किसी को अनावश्यक परेशानी न हो।


किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा और उससे जुड़े संगठन पंजाब बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर बंद को लोगों का समर्थन मिल रहा है और कई कारोबार बंद रखे गए हैं। पंधेर ने बताया कि अमृतसर के गोल्डन गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भगवंत मान सरकार का पुतला जलाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद छोड़ने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X