Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

राष्ट्रीय

KAUMARACON 2026 : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद बाल चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन

Updated on Thursday, October 15, 2026 15:27 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) 15 से 17 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में सरिता विहार परिसर में KAUMARACON 2026 का आयोजन कर रहा है। कौमारभृत्य (आयुर्वेद बाल चिकित्सा) पर केंद्रित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, चिकित्सक और विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य आयुर्वेद आधारित बाल स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और नैदानिक अभ्यास से संबंधित विषयों पर वैज्ञानिक विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद बाल चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की विकास यात्रा और इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. (वैद्य) पी. के. प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2002 में परिकल्पित और वर्ष 2017 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित यह संस्थान अब अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में संस्थान ने शिक्षण, रोगी देखभाल और अनुसंधान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

प्रो. प्रजापति ने बताया कि AIIA, नई दिल्ली में 200 से अधिक इनडोर रोगियों के लिए बिस्तरों की सुविधा और उन्नत नैदानिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियां आयुर्वेद के वैज्ञानिक आधार को सुदृढ़ करने में योगदान दे रही हैं। वर्ष 2022 में AIIA गोवा की स्थापना से संस्थान के कार्यक्षेत्र का और विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि KAUMARACON 2026 विशेष रूप से बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को आगे बढ़ाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कौमारभृत्य आयुर्वेद की एक विशिष्ट शाखा है, जो बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर केंद्रित है। इसमें वृद्धि एवं विकास, पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य तथा बाल्यावस्था में होने वाले रोगों के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

AIIA के कौमारभृत्य विभाग में बच्चों के लिए बाह्य रोगी एवं आंतरिक रोगी सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU), टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और त्वचा संबंधी उपचार उपलब्ध हैं। विभाग द्वारा बच्चों में कैंसर की देखभाल के लिए एक विशेष बाह्य रोगी सेवा भी संचालित की जाती है। विभाग के बाह्य रोगी अनुभाग में प्रतिदिन लगभग 120 से 150 बच्चों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

KAUMARACON 2026 इस सम्मेलन का तीसरा संस्करण है। इससे पहले वर्ष 2019 और 2023 में राजस्थान के जोधपुर स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय में इसका आयोजन किया गया था। वर्ष 2026 के सम्मेलन में देशभर से विशेषज्ञों, शिक्षकों, चिकित्सकों, स्नातकोत्तर शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। ब्राजील, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, श्रीलंका और नेपाल के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी ऑनलाइन माध्यम से सम्मेलन में भाग लेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

: भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

: विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार पर होगी: पीएम मोदी

: विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार पर होगी: पीएम मोदी

भारत-लिकटेंस्टाइन साझेदारी को नई गति देने पर जोर, राष्ट्रपति मुर्मु ने राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी से की मुलाकात

: भारत-लिकटेंस्टाइन साझेदारी को नई गति देने पर जोर, राष्ट्रपति मुर्मु ने राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी से की मुलाकात

X