Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण मिशन को पंजाब सरकार ने दी नई गति; एससी सब-प्लान के तहत 17,700 करोड़ रुपये से तेज होगा सर्वांगीण विकास: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Wednesday, October 14, 2026 19:26 PM IST

चंडीगढ़ : सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के अपने संकल्प को और मजबूत करते हुए पंजाब सरकार ने आज पंजाब भवन में राज्य अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के कार्यान्वयन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एससी सब-प्लान के तहत वित्तीय प्रगति, योजनाओं के कार्यान्वयन, लाभार्थियों तक पहुंच और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए आवंटित संसाधनों का उचित, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा इसका वास्तविक लाभ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से अनुसूचित जातियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत 13,987.16 करोड़ रुपये के कुल बजट प्रावधान में से 97.6 प्रतिशत राशि का उपयोग किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए 17,700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के कुल विकास बजट का 35.23 प्रतिशत है। ये आंकड़े सामाजिक न्याय और समान विकास के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मंत्री ने 1 अप्रैल, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक की छमाही प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान बजट अनुमानों के मुकाबले 36.6 प्रतिशत राशि खर्च की गई है। उन्होंने सभी विभागों को शेष निधियों का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके।

डॉ. बलजीत कौर ने एससी सब-प्लान के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना की। उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों को योजना निर्माण, कार्यान्वयन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश के अन्य सभी राज्यों की तुलना में पंजाब में अनुसूचित जातियों की आबादी का अनुपात सबसे अधिक है। इसलिए प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह इस वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करे।

बैठक के दौरान प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 103.81 प्रतिशत, डेयरी फार्मिंग योजना के तहत 100 प्रतिशत और आशीर्वाद योजना के तहत 93.58 प्रतिशत बजट का उपयोग दर्ज किया गया है। मंत्री ने इन विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता का वास्तविक मापदंड लोगों के जीवन में आने वाला सकारात्मक बदलाव है।

डॉ. बलजीत कौर ने सभी विभागों को योजना-वार और जिला-वार लाभार्थियों का संपूर्ण, अद्यतन और सत्यापित विवरण तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रभावी निगरानी और भविष्य में नीतिगत निर्णय लेने की प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा सके।

जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मंत्री ने कम खर्च करने वाले विभागों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला स्तर पर निगरानी एवं सतर्कता समितियों की प्रत्येक वर्ष चार बैठकें सुनिश्चित की जाएं, ताकि निधियों का उचित उपयोग, योजनाओं की निगरानी और समय पर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

अनुसूचित जातियों के दीर्घकालिक सशक्तीकरण पर जोर देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने विभिन्न विभागों से शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, आवास, कृषि, उद्यमिता और आर्थिक उन्नति से संबंधित नई एवं जरूरत-आधारित विशेष योजनाएं तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल अनुसूचित जाति के युवाओं, महिलाओं और परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने विभागों को एससी सब-प्लान के लिए समर्पित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, समय पर रिपोर्टिंग और आंकड़ों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एक मजबूत निगरानी प्रणाली के माध्यम से सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

अंत में डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सामाजिक न्याय के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए आवंटित निधियों का एक-एक रुपया पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से एक अधिक सशक्त एवं समावेशी पंजाब के निर्माण की दिशा में प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, निदेशक श्रीमती विम्मी भुल्लर तथा सामाजिक न्याय विभाग और विभिन्न अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X