Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

राष्ट्रीय

5जी और डिजिटल कनेक्टिविटी में भारत का मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत, अगली क्रांति में निभा सकता है अहम भूमिका : जीएसएमए चेयर

Updated on Wednesday, October 14, 2026 17:06 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : जीएसएमए के चेयर गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि भारत में 5जी को तेजी से अपनाया जाना और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की तैनाती यह दिखाती है कि किस तरह बड़े पैमाने पर, प्रतिभा और महत्वाकांक्षा के दम पर समावेशी विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है और कनेक्टिविटी के अगले दौर को आकार दिया जा सकता है।

विट्टल ने कहा कि वैश्विक मानकों के तहत काम करने और विभिन्न बाजारों के बीच सहयोग बढ़ाने से नवाचार को तेज किया जा सकता है, विश्वास और मजबूती को बढ़ाया जा सकता है तथा यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कनेक्टिविटी के लाभ दुनिया भर तक पहुंचें। जीएसएमए बोर्ड ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में बैठक कर कनेक्टिविटी के अगले दौर के लिए प्राथमिकताओं को तय किया।

एक बयान के अनुसार, “आज भारत मोबाइल कनेक्टिविटी में अग्रणी है, जहां 1.2 अरब सक्रिय कनेक्शन हैं, जिनमें से 45 करोड़ 5जी कनेक्शन हैं। ये भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। जीएसएमए बोर्ड को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरकार और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने का अवसर भी मिला।” वैश्विक स्तर पर मोबाइल तकनीकों और सेवाओं ने वर्ष 2025 में 6 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक मूल्य सृजित किया, जो वैश्विक जीडीपी का 6.4 प्रतिशत है। यह योगदान 2030 तक बढ़कर 11.3 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है।

विभिन्न बाजारों में 5जी को तेजी से अपनाए जाने के बीच चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि टिकाऊ बाजार संरचनाएं नई तकनीकों में निवेश को कैसे समर्थन दे सकती हैं और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसी उन्नत क्षमताएं व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए कैसे मूल्य सृजित कर सकती हैं। अनुमान है कि 2030 तक सभी मोबाइल कनेक्शनों में से 57 प्रतिशत 5जी पर आधारित होंगे। वहीं, ऑपरेटर 2025 से 2030 के बीच नेटवर्क विस्तार और उन्नयन पर 1.2 ट्रिलियन डॉलर का पूंजीगत निवेश करेंगे।

जीएसएमए ने कहा कि भारत में 5जी की तेज तैनाती लगातार निवेश और स्पष्ट बाजार दृष्टि से संभव हुई प्रगति का एक प्रमुख उदाहरण है। जीएसएमए के महानिदेशक विवेक बद्रीनाथ ने कहा, “भारत इस बात का ठोस उदाहरण है कि जब नीतिगत सुधार मोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक निवेश को सक्षम बनाते हैं तो उसके क्या लाभ मिलते हैं। भारत और दुनिया भर में मोबाइल कनेक्टिविटी व्यवसायों, समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।”

उन्होंने कहा कि अगली प्राथमिकता 5जी के तेज विस्तार को वास्तविक मूल्य में बदलना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि अधिक से अधिक लोग डिजिटल अर्थव्यवस्था तक पहुंच सकें और उसका लाभ उठा सकें। इसके लिए निरंतर निवेश, सहयोगी नीतियों और व्यापक इकोसिस्टम के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते वैश्विक खतरे पर भी चर्चा की, जिससे निपटने के लिए जीएसएमए ने अपने ‘यूनाइटेड अगेंस्ट स्कैम्स’ कार्यक्रम के तहत धोखाधड़ी रोकथाम को पूरे उद्योग की साझा प्राथमिकता बनाया है।

Have something to say? Post your comment
शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

: भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

: विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

X