Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

हरियाणा

बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज

Updated on Tuesday, October 13, 2026 20:08 PM IST

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में सीजेपी व अन्य पार्टियों के प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मैने पहले भी कहा था कि बाहर की कुछ शक्तियां भारत की शांति को भंग कर यहां अराजकता फैलाना चाहती है। उसी के तहत यह उनके कहने पर ही काम कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि इन सभी को एक ही दिन दिल्ली में इकट्‌ठा कौन करता है। उन्होंने जीवन में पहली बार देखा कि ये अदालत के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यानि जो निष्पक्ष अदालतें चल रही यह उन पर दबाव व प्रभाव डालना चाहते हैं कि फैसला उनके हक में हो। राहुल गांधी व अन्य पार्टियों ने तो कोर्ट की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप (विपक्ष) केस फाइल करो जोकि पहले ही हुआ है, पहले ही अदालत ने इस पर नोटिस जारी किया और ये इसी मुद्दे को लेकर क्या सुप्रीम कोर्ट को डराने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट डरेगा नहीं, हमारे देश ही न्यायपालिका है वो निष्पक्ष होकर काम कर रही है उस पर कोई दबाव नहीं डाल सकता।


विज ने कहा कि गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए हमने काफी समय पहले 21 एकड़ भूमि जमीन ले ली थी जिसके नक्शे भी पास है। आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं का एरिया अलग होगा जबकि गवालों के लिए भी आराम करने के लिए रेस्ट हाउस होगा।
उन्होंने कहा कि डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनाया जाएगा जोकि एकता विहार के निकट बनेगा ताकि ग्वालों को घूमकर न जाना पड़े। पुल बनाने का टेंडर हो चुका है, बीच में कुछ अडचन आने की वजह से काम रूक गया था जोकि जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा डेयरी काम्पलेक्स में एक स्थान पर सारे सारे शहर की डेयरियां होगी और शहर की सभी डेयरियों को बाहर निकाला जाएगा।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी शहर से बाहर होने पर शहर में गोबर की गंदगी नहीं होगी। हम आधुनिक डेयरी बनाकर दे रहे हैं जिसमें गोबर गैस प्लांट होगा तथा सोलर सिस्टम भी होगा बिजली उत्पादन हो सकेगा। इसी प्रकार डेयरी काम्पलेक्स में अन्य सुविधाएं भी होगी। गौरतलब है कि अम्बाला छावनी के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए सरकार से 60.19 करोड़ राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द यहां पर आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं व पशु मालिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं होगी।


फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
बहुचर्चित बॉलीवुड फिल्म हनुमानअंश में नीम करोली बाबा के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष चौधरी ने आज हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शॉल ओढाकर अभिनेता को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की खूब तारीफ की और कहा कि यह फिल्म बुलंदियां छू रही है। अभिनेता मनीष चौधरी ने बताया कि वह अम्बाला छावनी के एसडी कालेज के छात्र रहे हैं, उनके पिता सेना में अफसर थे और अम्बाला छावनी में तैनाती के दौरान कालेज से ही उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X