Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Tuesday, October 13, 2026 19:44 PM IST

चंडीगढ़ : राज्य के मुलाजिमों की चिंताओं को दूर करने के लिए भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो मुलाजिमों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां शिक्षा विभाग की विभिन्न मुलाजिम यूनियनों के साथ अहम बैठकें कीं।

इन बैठकों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडलों की बातें बड़े ध्यान से सुनीं और उनके मांग पत्रों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया, "भगवंत मान सरकार आपकी जायज मांगों के प्रति पूरी तरह सहानुभूति रखती है और उन पर सक्रियता से काम कर रही है।"

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा, "यूनियनों द्वारा उठाई गई अधिकांश प्रमुख मांगें पहले ही पूरी होने के अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इनका सकारात्मक समाधान होगा।"

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोहराया, "भगवंत मान सरकार अपने मुलाजिमों की भलाई और शिक्षा क्षेत्र के निरंतर सुधार के लिए गहराई से प्रयासरत है।" उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों को भरोसा दिलाया, "आपकी लंबित मांगों पर अंतिम फैसले जल्द जारी करने के लिए सभी प्रशासनिक अड़चनों को दूर किया जा रहा है।"

शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न कैडरों और मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने वाली कई प्रमुख यूनियनों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाग लेने वाली यूनियनों में 180 ईटीटी टीचर्स यूनियन (जय सिंह वाला), बहाल किए गए कच्चे अध्यापक यूनियन, 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कच्चे अध्यापक यूनियन, सर्व (समग्र) शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारी यूनियन, ईटीटी टैट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन और अनएडेड स्टाफ ऑफ एडेड स्कूल फ्रंट शामिल थे।

प्रतिनिधियों ने सेवाओं को नियमित करने, खाली पदों पर भर्ती, वेतन ढांचे और अनएडेड स्टाफ के लिए सुरक्षा नीतियों जैसे मुद्दों से संबंधित विस्तृत मांग पत्र सौंपे।

बैठकों के दौरान मुड़ बहाल  गए कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से विकास साहनी, लखविंदर कौर, अमनदीप धालीवाल, वरुण खेड़ा और गुरप्रीत सिंह; 180 ईटीटी टीचर्स यूनियन (जय सिंह वाला) की ओर से कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरमुख सिंह, गौरव कांत, गुरप्रीत सिद्धू और परशोत्तम कुमार; 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से जसपाल सिंह, ममता और मंजू देवी; सर्व (समग्र) शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारी यूनियन की ओर से कुलदीप सिंह, अमन थापर जवीर; ईटीटी टैट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की ओर से सुनील फाजिल्का, रणजीत सिंह और किरणपाल कौर; और अनएडेड स्टाफ ऑफ एडेड स्कूल फ्रंट की ओर से निर्भय सिंह, यादविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह और करनदीप सिंह ने अपने मुद्दे और मांगें प्रस्तुत कीं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X