Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज

Updated on Monday, October 12, 2026 20:00 PM IST

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक इंटीग्रेटिड डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड स्कीम के तहत लोन के तौर पर यह राशि स्वीकृत हुई है। विज ने बताया कि राशि स्वीकृत होने पर अब जल्द डेयरी कॉम्पलेक्स निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी ताकि जल्द से जल्द डेयरी काम्पलेक्स का निर्माण किया जा सके। उन्होंने निर्माण प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ कराने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ब्राह्मण माजरा की लगभग 21 एकड़ जमीन की खरीद आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए पहले ही नगर परिषद द्वारा की जा चुकी है। यहां छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बसी डेयरियों को एक ही स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, साथ ही डेयरी काम्पलेक्स में पशुओं के लिए कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इंटीग्रेटिड डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेगी जिससे पशु मालिकों को आपात समय में आने-जाने की दिक्कत नहीं होगी।


यह सुविधा होगी डेयरी काम्पेलक्स में
पशुओं को रखने के लिए 200 प्लाट – डेयरी काम्पलेक्स में हजारों पशुओं को रखने की क्षमता होगी। यहां अलग-अलग आकार के लगभग 200 प्लाट बनेंगे, ज्यादा पशु मालिकों को बढ़े प्लाट दिए जाएंगे जबकि कम पशु मालिकों के लिए छोटे आकार के प्लाट होंगे।

वेटरनरी अस्पताल में निशुल्क ईलाज : हजारों पशुओं को मौके पर ही निशुल्क ईलाज सुविधा मिल सके इसके लिए डेयरी काम्पलेक्स में वेटेनरी अस्पताल की सुविधा होगी। यहां पर डॉक्टरों व स्टाफ की टीम को चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा ताकि जरुरत पड़ने पर पशुओं को मौके पर ही उपचार मिल सके। ग्वालों को अपने पशुओं को अविलंब ईलाज मिल सकेगा।

चारे के लिए नहीं भटकना पड़ेगा : पशुओं के चारे के लिए भी पशु मालिकों को कहीं बाहर नहीं जाना होगा और डेयरी काम्पलेक्स में उन्हें चारे की सुविधा मिले ऐसा प्रावधान किया जाएगा। पर्याप्त मात्रा में चारा रखने एवं उसके भंडारण के लिए अलग स्थान होगा।

रेस्ट हाउस में आराम करेंगे ग्वाले : दिनभर मेहनत करने वाले पशु मालिकों को आराम करने की सुविधा मौके पर ही मिले, इसके लिए डेयरी काम्पलेक्स में एक शानदार रेस्ट हाउस का निर्माण भी होगा। यहां पर पशु मालिक अपनी थकान मिटा सकेंगे। रेस्ट हाउस में शौचालय, पीने के पानी एवं अन्य कई सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।

बॉयो गैस ब्लांट : डेयरी काम्पलेक्स में बॉयो गैस प्लांट भी लगाया जाएगा। प्लांट के माध्यम से गैस का सकारात्मक इस्तेमाल हो सकेगा। भविष्य में इस गैस को पाइप लाइन के जरिए आगे सप्लाई करने का भी प्रावधान किया जाएगा।

पशुओं के लिए बनेगा तालाब : डेयरी काम्पलेक्स में पशुओं के लिए तालाब का भी प्रावधान है ताकि पशुओं की साफ-सफाई की जा सके। अलग से एक स्थान पर तालाब बनेगा जिसमें पानी छोड़ा जाएगा। इससे पशुओं को नहलाने व साफ-सफाई करने में ग्वालों को आसानी होगी।

ड्राई फीड स्टोर : पशुओं की फीड व अन्य सामान रखने के लिए काम्पलेक्स में अलग से ड्राई फीड स्टोर बनेगा। फीड से संबंधी सामग्री एवं अन्य सामान यहां रखा जाएगा।

बिजली व पानी की सुविधा : डेयरी काम्पलेक्स में बिजली एवं पानी की पर्याप्त सुविधा होगी। काम्पेलक्स में ही सब स्टेशन होगा, इसके अलावा काम्पलेक्स के अंदर आधुनिक एलईडी लाइट्स का भी प्रावधान किया जाएगा जिससे रात्रि में क्षेत्र दुधिया रोशनी से जगमग होगा।

पार्क का प्रावधान होगा : काम्पलेक्स में सुंदर पार्क होगा, साथ ही ग्रीन कॉरिडोर बनेगा जहां पशु हरी घास खा सकेंगे व उन्हें आसानी होगी। पार्क में पेड़-पौधे लगाने के अलावा बैठने के लिए बैंच एवं अन्य कई प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी।

दुकानों का भी प्रावधान : डेयरी काम्पलेक्स में कॉमर्शियल दुकानों का भी प्रावधान किया गया है, इसी प्रकार यहां वाहन पार्किंग सुविधा, चिलिंग प्लांट, पानी निकासी व्यवस्था एवं अन्य प्रबंध होंगे।


बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए टांगरी नदी पर बनेगा नया पुल : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि ग्वालों को ब्राह्मण माजरा डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने के लिए बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिले इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में पुल बनाया जा रहा था, मगर ठेकेदार के काम छोड़ने की वजह से अब दोबारा इसके टेंडर किए जा रहे हैं, जल्द यहां नया पुल बनकर तैयार होगा जोकि टांगरी बांध रोड से कनेक्टेडेट होगा। पुल के बनने से पशु मालिकों को जगाधरी रोड जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सीधा टांगरी बांध रोड से पुल पर जाकर वह डेयरी काम्पलेक्स में आ-जा सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X