Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

Updated on Monday, October 12, 2026 19:22 PM IST

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया पंजाब में 25 जून 2026 से शुरू की गई थी। पंजाब को इस विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के तीसरे चरण में शामिल किया गया था। इसके तहत आज पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियाँ प्रकाशित कर दी गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारियों (डी.ई.ओज़.), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई.आर.ओज़.) के कार्यालयों और बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) के पास उपलब्ध हैं। ये सूचियाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की सरकारी वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in और नागरिक सेवा पोर्टल www.voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती हैं।

सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड कॉपियाँ और सॉफ्ट कॉपियाँ सौंपी गईं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बहुमूल्य सहयोग, विशेष रूप से राज्य भर में तैनात 89,395 बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) का धन्यवाद किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह कार्य सफल हो सका।

पंजाब में 9 जून 2026 तक कुल 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 1,11,76,866 पुरुष, 1,02,83,478 महिला और 699 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। घर-घर जाकर विवरण दर्ज करने के चरण (25 जून से 3 अगस्त 2026) के दौरान बी.एल.ओज़. ने पंजीकृत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित और एकत्र किए।

मसौदा मतदाता सूची 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित की गई थी, जिसमें कुल 1,93,94,435 मतदाता थे। दावे और आपत्ति दर्ज कराने के समय के दौरान सक्रिय भागीदारी के लिए राज्य भर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मसौदा मतदाता सूची की प्रतियाँ उपलब्ध कराई गई थीं।

दावे और आपत्ति दर्ज करने की अवधि (13 अगस्त से 12 सितंबर 2026) के दौरान नागरिकों को मसौदा मतदाता सूची में अपने विवरण की जाँच करने और आवश्यकता पड़ने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आवेदन ऑनलाइन, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के माध्यम से, बी.एल.ओज़. के माध्यम से ऑफलाइन या ई.आर.ओ. के कार्यालयों में प्राप्त किए गए। इस दौरान सी.ई.ओ. पंजाब, 19 रोल ऑब्जर्वरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों ने फील्ड का व्यापक दौरा किया और प्राप्त दावों तथा आपत्तियों की सुपर-चेकिंग की।

नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों के निपटारे (13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026) के दौरान अन-मैप्ड मतदाताओं और त्रुटियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। गाँव स्तर पर ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. द्वारा सुनवाइयाँ की गईं और दस्तावेजों तथा बी.एल.ओ. की रिपोर्टों की जाँच के उपरांत निर्णय लिए गए। सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि निर्वाचन मशीनरी ने नोटिस अवधि के दौरान लोगों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए एक सुचारू माहौल प्रदान किया।

पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर एक विशेष 'दस्तावेज सत्यापन टीम' का गठन किया गया था। इसके अतिरिक्त, राज्य भर में शिकायत निवारण का मजबूत प्रबंध किया गया, जहाँ प्रत्येक जिले में जिला शिकायत अधिकारियों ने शिकायतों का निपटारा किया और 1950 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक मतदाताओं की समस्याएँ हल की गईं। मतदाताओं की सहायता के लिए ई.आर.ओ. और डी.ई.ओ. स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए थे। नोटिस जारी किए गए 35,49,036 मतदाताओं में से 86,038 मतदाताओं को व्यापक जाँच और स्पीकिंग ऑर्डर के माध्यम से अयोग्य करार दिया गया।

मसौदा सूची के कुल 1,93,94,435 मतदाताओं की तुलना में अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,01,00,727 हो गई है, जो 3.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। अंतिम सूची के कुल 2,01,00,727 मतदाताओं में 1,03,76,026 पुरुष, 97,24,195 महिला और 506 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

सेवा मतदाताओं से संबंधित विशेष सारांश पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची (योग्यता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर) भी आज प्रकाशित कर दी गई है।
मतदाताओं की पहुँच को आसान बनाने के लिए सभी जिलों में पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशन किया गया, जिससे पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है।
विभिन्न माध्यमों से एक महीने के लिए 'स्वीप' (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) योजना लागू की गई। इसके प्रमुख प्रयासों में 23 जून को एस.आई.आर. 2026 की शुरुआत शामिल थी, जहाँ 2,000 से अधिक युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण तिथियों पर एस.एम.एस. अलर्ट, रेडियो जिंगल्स, ई-रिक्शा के माध्यम से ऑडियो संदेश और बी.एल.ओ. द्वारा मुनादी करवाई गई। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों ने पोस्टर मेकिंग, विचार-विमर्श प्रतियोगिताओं, सेमिनार और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया, जबकि बैंकों में जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई। सोशल मीडिया अभियानों में स्वीप आइकनों और प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। मतदाताओं को अपने विवरण जाँचने और दर्ज कराने की सुविधा के लिए 7 जून, 11-12 जुलाई, 19 जुलाई और 16 अगस्त 2026 को पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। युवा मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए पंजाब भर के कॉलेजों और स्कूलों में भी विशेष कैंप लगाए गए थे।

राज्य और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें की गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने दोहराया कि सभी योग्य मतदाताओं तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इस कार्य की सफलता निर्वाचन मशीनरी के प्रयासों, मतदाताओं के सहयोग और सभी भागीदारों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि जो योग्य व्यक्ति किसी भी कारण से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी शामिल होने से रह गए हैं या नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या अपने संबंधित बी.एल.ओज़. के माध्यम से फॉर्म नंबर 6 भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X