Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया

Updated on Monday, October 12, 2026 12:37 PM IST

रियाद(एजेंसी) : सऊदी अरब में हुए हमले में घायल भारतीयों को लेकर भारतीय दूतावास ने ताजा जानकारी दी है। दूतावास ने बताया कि 3 भारतीय आईसीयू में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर है। दूतावास के अधिकारियों ने सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हाल जाना है। वहीं, इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई।

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारे दूतावास के अधिकारियों ने उन सभी अस्पतालों का दौरा किया है जहां हमले में घायल भारतीय नागरिकों को भर्ती कराया गया है। जैसा कि पहले बताया गया था, दुर्भाग्य से आज एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई, 3 आईसीयू में हैं लेकिन हालत स्थिर हैं, 2 और सामान्य वार्डों में भर्ती हैं, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है।"

दूतावास ने कहा कि हम घायल भारतीय नागरिकों को प्रदान की गई चिकित्सा देखभाल के लिए सऊदी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं और परिवारों को आश्वस्त करते हैं कि दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। यूसुफ अली हमले में घायल हुए थे और बाद में रियाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूसुफ अली की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यूसुफ अली के एक बेटे की घुटने की सर्जरी चल रही है, जबकि दूसरे बेटे के पैर की तीन उंगलियां काटनी पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि यूसुफ अली की पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं, जबकि उनके साथ मौजूद चाची के सिर में चोट आई थी, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ओवैसी ने कहा कि वह रियाद में यूसुफ अली के साले के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास के उप प्रमुख ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी परिवार की मदद करने का आग्रह किया।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भी एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने कहा कि रियाद हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से वह गहरे सदमे हैं और भारतीय दूतावास परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

बताया गया है कि किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों में 11 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और अस्पताल अधिकारियों के संपर्क में है तथा घायल भारतीयों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमले में मारे गए लोगों में सऊदी के चार, बांग्लादेश के दो और फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया तथा सूडान के एक-एक नागरिक शामिल थे। सऊदी अरब ने इस हमले के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X