Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

राष्ट्रीय

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

Updated on Sunday, October 11, 2026 15:31 PM IST

चेन्नई(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई पहुंचे, जहां राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और मुख्यमंत्री विजय ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री करीब 4,900 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पूनामल्ली-वडापालानी मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे हाईवे, रेलवे, बंदरगाह और रिसर्च से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और मुख्यमंत्री विजय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी और भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री का यह चेन्नई का पहला दौरा है।

सड़क मार्ग से पोरुर पहुंचे पीएम मोदी
एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पोरुर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी में खड़े होकर सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। तमिलनाडु भाजपा की ओर से भी जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री विजय अलग वाहन से प्रधानमंत्री के काफिले के पीछे चलते रहे।

सीएम विजय के साथ मेट्रो में सफर करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय नए पूनामल्ली-वडापालानी मेट्रो कॉरिडोर पर पोरुर से पूनामल्ली तक मेट्रो में एक साथ यात्रा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों और कर्मचारियों से बातचीत भी कर सकते हैं। करीब 4,900 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह कॉरिडोर चेन्नई के शहरी परिवहन ढांचे को मजबूत करने वाली प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है।

हाईवे और रेलवे परियोजनाओं को भी मिलेगी सौगात
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पूरे हो चुके नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही करीब 3,700 करोड़ रुपए की लागत वाले नए सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे। करीब 750 करोड़ रुपए की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं भी देश को समर्पित की जाएंगी।

चेन्नई पोर्ट की सुविधाओं का होगा विस्तार
प्रधानमंत्री चेन्नई पोर्ट पर चार इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य समुद्री सुविधाओं को मजबूत करने के साथ कार्गो हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि करना है। इससे बंदरगाह से जुड़ी परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आईआईटी मद्रास में भी कार्यक्रम
मेट्रो कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास कैंपस पहुंचने का कार्यक्रम है। ब्रेन रिसर्च सेंटर जाने से पहले वह कैंपस स्थित जलकंडेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद आईआईटी मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर तमिलनाडु की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

शहरी मोबिलिटी से रिसर्च तक विकास पर जोर
प्रधानमंत्री के इस दौरे में शहरी मोबिलिटी, नेशनल हाईवे, रेलवे, समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल हैं। मेट्रो यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय का साथ होना भी दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को देखते हुए चेन्नई में उनके यात्रा मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

: भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

: विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

X