Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

पंजाब सरकार ने प्रदेश की खेल विरासत को फिर से जीवंत किया: मोहिंदर भगत

Updated on Saturday, October 10, 2026 20:57 PM IST

जालंधर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 ’ के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया। इन खेलों के दौरान वॉलीबॉल, शूटिंग, शतरंज और टेबल टेनिस के शानदार मुकाबले होंगे।
 
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने शुभकामनाएं दीऔर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में पंजाब की प्राचीन शान को फिर से जीवंत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
 
श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, जो स्वयं बहुत बड़े खेल प्रेमी हैं, ने फुटबॉल और हॉकी से लेकर वॉलीबॉल तक सभी खेलों के विकास को लगातार प्राथमिकता दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए खेलों को बढ़ावा देना एक अहम कदम है। उन्होंने आगे कहा कि एक खिलाड़ी कभी भी नशे में नहीं पड़ता और खेल हमारे युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का सबसे कारगर हथियार है।
 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1,800 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मॉडल खेल मैदानों के निर्माण के लिए उपयोग की जा रही है, ताकि गांवों के खिलाड़ियों को उच्च-स्तरीय सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को आहार और प्रशिक्षण के लिए पहले ही वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि किसी भी योग्य खिलाड़ी को वित्तीय बाधाओं का सामना न करना पड़े।
 
श्री भगत ने जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा किए गए व्यवस्थित प्रबंधों की भी सराहना की और सभी युवा प्रतिभागियों को समर्पण, दृढ़ता और सच्ची खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
इससे पहले जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा, तैराकी कोच उमेश शर्मा, वॉलीबॉल कोच अमृतपाल सिंह, पलविंदर कौर, शतरंज कोच दिनेश घेरा तथा खिलाड़ियों और अधिकारियों द्वारा कैंपस में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
 
Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X