Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

अमेरिका में तूफान इसायस का कहर, फ्लोरिडा और अलबामा के 7 लाख घरों की बिजली गुल

Updated on Saturday, October 10, 2026 20:20 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : अमेरिका के फ्लोरिडा पैनहैंडल और अलबामा में तूफान इसायस ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के चलते 7.26 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। तूफान के आगे बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने फ्लोरिडा, जॉर्जिया और कैरोलाइना के कुछ हिस्सों में बवंडर आने की आशंका भी जताई है।

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) और उसका नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) पोस्ट-ट्रॉपिकल इसायस पर लगातार नजर रख रहे हैं। इसायस शुक्रवार रात को फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास अटलांटिक तूफान सत्र के पहले हरिकेन के रूप में तट से टकराया। उस समय यह श्रेणी-2 का हरिकेन था। इसके बाद यह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ा और अलबामा पहुंचने तक इसकी हवाओं की गति में काफी कमी आ गई।

तूफान के दौरान खाड़ी तट के निचले इलाकों में तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। फ्लोरिडा के डेस्टिन में सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं, पेंसाकोला में पुलिस ने सड़कों पर बिखरे मलबे को देखते हुए लोगों से घरों में रहने और बाहर नहीं निकलने की अपील की।

फ्लोरिडा पैनहैंडल के कुछ काउंटी में शुक्रवार रात खराब मौसम और खतरनाक परिस्थितियों के कारण आपातकालीन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि तूफान से हुए नुकसान का आकलन तत्काल नहीं किया जा सका।

अलबामा के दक्षिणी हिस्सों में भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी। मोबाइल शहर में अधिकारियों ने पेड़ और बिजली की लाइनें गिरने की जानकारी दी। राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित ह्यूस्टन काउंटी में भी इसी तरह की परिस्थितियों के कारण कई सड़कों को बंद करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘पावरआउटेज डॉट कॉम’ के अनुसार, शनिवार सुबह तक फ्लोरिडा और अलबामा में 7,26,000 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली नहीं थी।

तूफान कमजोर पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। सप्ताहांत के दौरान दक्षिणी अलबामा, फ्लोरिडा पैनहैंडल, बिग बेंड क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी जॉर्जिया में 10 से 20 सेंटीमीटर या इससे अधिक बारिश होने का अनुमान है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

इसायस के कारण शुक्रवार को फ्लोरिडा पैनहैंडल के कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुईं। डेस्टिन-फोर्ट वॉल्टन बीच एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी गईं।

यह तूफान 2024 में हरिकेन मिल्टन के फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर तबाही मचाने के बाद पूर्वी अमेरिका से टकराने वाला पहला हरिकेन बताया गया है। इसायस के सप्ताहांत में अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा पैदा करने की आशंका है। इसके बाद सोमवार तक इसका असर मिडवेस्ट और उत्तर-पूर्वी अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है।

इस बीच, प्रशांत महासागर में हरिकेन साइमन मजबूत होकर श्रेणी-4 के तूफान में बदल गया है और मैक्सिको के तट की ओर बढ़ रहा है। वहीं, उष्णकटिबंधीय तूफान रेचल के भी सप्ताहांत में उत्तरी मैक्सिको और दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं और भारी बारिश का कारण बनने की आशंका है।

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X