Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

राष्ट्रीय

जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को स्मरण करता है, वह सदैव आगे बढ़ता है: राजनाथ सिंह

Updated on Friday, October 09, 2026 17:00 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी ) : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जब हम पितृपक्ष में तर्पण करते हैं, तो हमें केवल अपने पूर्वजों का ही स्मरण नहीं करना चाहिए। हमें उन बलिदानियों का भी स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, वह कभी नहीं गिरता।

राष्ट्रीय चेतना न हो, तो विकास अधूरा
उन्होंने कहा, “हमारे पास मिसाइल हों, लेकिन मन में मर्यादा न हो, तो शक्ति अधूरी है। हमारे पास एआई हो लेकिन राष्ट्रीय चेतना न हो, तो विकास अधूरा है। यही हमारी विशेषता है। यही भारत की शक्ति है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को दिल्ली में स्थित राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों संवाद करते हुए अध्यात्म पर अपने विचार रखे। उन्होंने राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधन भी दिया।

बड़ा मनुष्य कभी केवल अपने लिए नहीं जीता
राजनाथ सिंह ने कहा कि बड़ा मनुष्य कभी केवल अपने लिए नहीं जीता। वह अपने जीवन को समाज के लिए समर्पित करता है, दूसरों के सुख-दुख को अपना मानता है और सबके लिए जीता है। हमारे धर्मशास्त्रों, पुराणों से लेकर आज तक, हमारे संविधान, हमारी भारतीय न्याय संहिता, ये सब हमारे समाज के मानस की शुद्धि का कार्य करते हैं। ये हमें बताते हैं कि क्या उचित है, क्या अनुचित है। ये हमें दिशा देते हैं। ये हमें सभ्य बनाए रखते हैं।

यह मन का कलुष ही होता है, जो आए दिन राष्ट्र-विरोधी नारे लगाता है
रक्षा मंत्री का कहना था कि यह मन का कलुष ही होता है, जो आए दिन राष्ट्र-विरोधी नारे लगाता है, और यह मानस की शुद्धि ही होती है जो राष्ट्र को अपना सर्वस्व मान बैठता है। बड़प्पन केवल शक्ति और सामर्थ्य में नहीं, बल्कि सहनशीलता, उदारता और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता में भी होता है।

महान व्यक्तित्वों की विशेषता
राजनाथ सिंह ने कहा कि महान व्यक्तित्वों की विशेषता यही होती है, कि वे परिस्थितियों को समझते हुए भी अपने उदार भाव को नहीं छोड़ते। उन्हें यह भी ज्ञात होता है, कि कौन उनके स्नेह का लाभ उठा रहा है, कौन उनके धैर्य की परीक्षा ले रहा है। फिर भी वे अपने स्नेह का द्वार बंद नहीं करते। यह मन का कलुष ही होता है, जो अपने स्वार्थ के लिए समाज को बांटता है और यह मानस की शुद्धि ही होती है, जो अपने सुख से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रयासों से केवल मन की शुद्धि ही नहीं कर रहे हैं। हम अपने राष्ट्र को हर क्षेत्र में आगे भी बढ़ा रहे हैं। हम अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहे हैं। हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नए आयाम छू रहे हैं।

हमारी सरकार ने और भी कई प्रयासों से अपनी संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास किया
राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सरकार ने और भी कई प्रयासों से अपनी संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास किया है। सरकार के प्रयासों से उज्जैन में बाबा महाकाल के भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया गया। दुनिया की प्राचीनतम नगरी, ज्ञाननगरी काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के परिसर के पुनरुद्धार का कार्य किया गया। जो रामचंद्र जी देश के जनमानस में निवास करते हैं, उन रामजी को अयोध्या में निवास मिलना कितना मुश्किल कार्य हो गया था। जाने कितनी पीढ़ियां इस प्रतीक्षा में ही निकल गईं। लेकिन आज अयोध्या में राममंदिर अपनी पूरी भव्यता के साथ खड़ा है।”

‘नागरिक भी, सैनिक भी’ की भावना
इस बीच रक्षामंत्री ने शुक्रवार को टेरिटोरियल आर्मी के स्थापना दिवस पर सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी। टेरिटोरियल आर्मी ‘नागरिक भी, सैनिक भी’ की भावना का बेहतरीन उदाहरण है, जो असाधारण प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने के आम नागरिकों के संकल्प को दर्शाती है। रक्षामंत्री ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आपदा राहत और राष्ट्र-निर्माण तक, इसके ‘टेरिटोरियल आर्मी’ ने साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की बेहतरीन परंपराओं को कायम रखा है। राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और एक सुरक्षित, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को रक्षामंत्री ने सैल्यूट किया।

Have something to say? Post your comment
शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

: भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

: विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

X